‘गुल्लक’ सीरीज का नया सीजन ओटीटी पर धूम मचा रहा है. यह शो अपने घरों की उस खट्टी-मीठी नोक-झोंक और ताने-बाने को पर्दे पर लाता है, जिससे हर मध्यमवर्गीय परिवार जुड़ा हुआ महसूस करता है. इस तरह की कई सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अवेलेबल हैं. इनमें दिखाई जाने वाली आर्थिक परेशानियां, छोटे-छोटे समझौते और इन सबके बीच बहने वाला निश्छल और अटूट प्यार गहराई से छूता है. असल जिंदगी के इतने करीब होने की वजह से ही मिडिल क्लास परिवारों पर आधारित ये 7 सीरीज ओटीटी पर सुपरहिट साबित हुई हैं.
नई दिल्ली. ‘गुल्लक’ वेब सीरीज का पांचवां सीजन ओटीटी पर दस्तक दे चुका है जिस पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं. इस तरह की कई सीरीज अलग-अलग ओटीटी पर मौजूद हैं, मिडिल क्लास परिवारों के ताने-बाने पर बने ये शोज दिल छू लेने वाले हैं. इनमें दिखाई जाने वाली घर की खूबसूरत उथल-पुथल, पैसों की छोटी-मोटी तंगी, भाई-बहनों की नोंक-झोंक और इन सब के बीच छिपा अपनों का बेपनाह प्यार सीधे दिल पर दस्तक देता है. यही वजह है कि आम घरों की इन बेहद आम और सच्ची कहानियों से लोग खुद को आसानी से जोड़ लेते हैं और इनसे कभी बोर नहीं होते.
गुल्लक: मध्यमवर्गीय मिश्रा परिवार की इस कहानी में आपको अपने ही घर का अक्स नजर आएगा. सीरीज में उनके रोज-रोज के छोटे-मोटे झगड़े, पैसों की तंगी और फिर भी आपस में गहरा प्यार बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है. एक छोटे शहर के आम से दिखने वाले घर में कितनी खुशियां और अपनापन छिपा होता है, यह शो उसी सादगी और दिल छू लेने वाले पलों को बहुत प्यारे ढंग से हमारे सामने रखता है. इसका पांचवां सीजन रिलीज हो चुका है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
द आम आदमी फैमिली: यह कहानी शर्माजी के प्यारे और चटपटे परिवार की है, जिसमें हर तरह के किरदार मौजूद हैं. बातें बनाने वाली दादी, दिन-रात मेहनत करने वाले पापा और आज के जमाने के जुगाड़ू बच्चे. रोज की भागदौड़ और उबाऊ रूटीन के बीच यह सीरीज कमाल की सिचुएशनल कॉमेडी पैदा करती है और दिखाती है कि एक आम शहरी परिवार कैसे छोटी-छोटी बातों में भी खुशियां ढूंढ लेता है. यह सीरीज जी5 पर मौजूद है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
व्हाट द फोक्स: आज के दौर के मिडिल क्लास परिवारों की सोच और उनके रिश्तों को यह सीरीज बेहद आधुनिक नजरिए से दिखाती है. कहानी एक शादीशुदा जोड़े की है, जो अपने-अपने सास-ससुर के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं. दो अलग-अलग विचारों वाले परिवारों के बीच की जनरेशन गैप और उससे पैदा होने वाली मजेदार सिचुएशंस को इसमें बहुत ही हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है. द आम आदमी फैमिली जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.
ये मेरी फैमिली: यह सीरीज आपको सीधे साल 1998 की उन गर्मियों की छुट्टियों में ले जाती है, जहां दोपहर में सन्नाटा और शाम को दोस्तों का साथ होता था. एक 12 साल के बच्चे की नजर से दिखाई गई यह कहानी एक ठेठ मिडिल क्लास परिवार के ताने-बाने को बुनती है. इसमें भाई-बहनों की नोंक-झोंक, पढ़ाई का प्रेशर और बचपन की वो पुरानी यादें हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी. इस सीरीज को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
पंचायत: वैसे तो यह कहानी गांव की प्रधानी और वहां के सरकारी दफ्तर के इर्द-गिर्द घूमती है, लेकिन इसके केंद्र में गांव वालों का आपसी जुड़ाव और पारिवारिक रिश्ता ही है. शहर से गए सचिव और गांव के लोगों के बीच का यह अनूठा तालमेल, उनकी छोटी-छोटी उम्मीदें और रोजमर्रा की दिक्कतें, भारतीय मध्यमवर्गीय समाज के संस्कारों और जमीनी हकीकत को बखूबी बयां करती हैं. यह सीरीज प्राइम वीडियो पर अवेलेबल है.
होम शांति: हर मिडिल क्लास परिवार का एक सपना होता है- अपना खुद का घर बनाना. यह सीरीज जोशी परिवार के इसी सपने और उसे पूरा करने के चक्कर में आने वाली सरकारी और बजट की मुसीबतों को दिखाती है. घर बनाने के दौरान होने वाले खर्चे की टेंशन, आपसी समझौते और उससे पैदा होने वाले मजेदार झगड़ों को इसमें इतने देसी अंदाज में दिखाया गया है कि आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. इस सीरीज का लुत्फ आप जियो हॉटस्टार पर उठा सकते हैं.
घर वापसी: नौकरी छूटने के बाद जब एक नौजवान अनमने मन से अपने छोटे शहर और अपने घर लौटता है, तो उसकी जिंदगी कैसे बदलती है, यह सीरीज उसी बारे में है. शुरुआती हिचकिचाहट, माता-पिता के शांत समझौते और अपनों के बीच मिलने वाला सुकून इसमें बहुत गहराई से दिखाया गया है. यह शो आपको अहसास कराता है कि जब पूरी दुनिया साथ छोड़ दे, तब परिवार ही संभालता है. जियो हॉटस्टार पर इस सीरीज को स्ट्रीम कर सकते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



