Image Slider

होमखेलक्रिकेटएक बिहारी सबपे भारी… विराट ने माना वैभव का लोहा, कोहली ने दिया गुरुमंत्र

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली युवा क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल हैं. आज का हर युवा क्रिकेटर विराट कोहली की तरह बनना चाहते हैं, लेकिन जब विराट कोहली खुद किसी खिलाड़ी की तारीफ करें तो वह उसके लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है. ऐसा ही कुछ उन्होंने आईपीएल 2026 के फाइनल के बाद वैभव सूर्यवंशी के लिए किया.

Zoom

विराट कोहली ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

नई दिल्ली: एक बिहारी सबपे भारी… ये कहना है भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली का. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल के बाद विराट कोहली जब वैभव सूर्यवंशी से तो मिले तो उन्होंने ऐसा ही कहा. वैभव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप विजेता बने. फाइनल के दिन वैभव भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे. आरसीबी को चैंपियन बनाने के बाद विराट और वैभव के बीच मुलाकात का वीडियो और फोटो खूब वायरल हुआ था, लेकिन ये पता नहीं चला था कि उन्होंने वैभव से क्या कहा.

फाइनल के करीब एक सप्ताह बाद आरसीबी ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट और वैभव के बातचीत का ऑडियो भी है. वीडियो में विराट कोहली वैभव से कहते हैं, “एक बिहारी सबपे भारी और गेम खतम…यहां से ऊपर जाना है. जो हुआ है वो अच्छी मेहनत और विश्वास की वजह से हुआ है.” बता दें कि इस दौरान वैभव सूर्यवंशी एक विद्यार्थी की तरह चुपचाप विराट की बात को सुनकर रहे थे. वहीं फैंस भी वैभव के लिए विराट के इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||