दोस्त ने दिया दगा:युवती ने नदीम को किए 17 कॉल और 63 मैसेज, होटल में छोड़कर भागा दोस्त तो युवती ने की खुदकुशी – Young Woman Hangs Herself After Friend Abandons Her At Hotel And Flees In Ghaziabad
Image Slider
{“_id”:”6a23e488b4925e5eaa0b9129″,”slug”:”young-woman-hangs-herself-after-friend-abandons-her-at-hotel-and-flees-in-ghaziabad-2026-06-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दोस्त ने दिया दगा: युवती ने नदीम को किए 17 कॉल और 63 मैसेज, होटल में छोड़कर भागा दोस्त तो युवती ने की खुदकुशी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित होटल के कमरे में युवती ने अपने ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ कमरे में एक गैर संप्रदाय का युवक भी था जो दो घंटे पहले ही होटल से घर चला गया था।
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल टीम की निगरानी में युवती के शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मोक्ष धाम में ही शव का दाह संस्कार कर दिया।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भूड़ भारत रेलवे रोड स्थित अंश होटल व गेस्ट हाऊस के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी कि कमरे में एक 18 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और फोरेंसिक टीम ने होटल के कमरे से साक्ष्य जुटाए और शव मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।