Image Slider

Fire broke out on the roof of HDFC Bank, brought under control by two fire engines



गाजियाबाद। आंबेडकर रोड स्थित तुराब नगर बाजार की एचडीएफसी बैंक की शाखा की पहली मंजिल पर बने एक सीमेंट कंपनी के ऑफिस में रात करीब 10 बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने छत से धुंआ व आग की लपटें बाहर निकलते देखकर दमकल विभाग को फोन कर घटना की सूचना दी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि किसी तरीके की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||