Image Slider

09:52 AM, 06-Jun-2026

सुबह 10 बजे शुरू होगा प्रदर्शन-अभिजीत दीपके

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच पार्टी द्वारा प्रदर्शन
– फोटो : भूपिंदर सिंह

दिल्ली पुलिस ने चेतावनी जारी की है। “आप लोगों को सूचित किया जाता है कि मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु संचालन हेतु एवं 163 बीएनएस के निर्देशानुसार किसी प्रकार का धरना या प्रदर्शन करना व मार्ग अवरुद्ध करना कानूनन दंडनीय है।” अभिजीत दीपके ने कहा कि सुबह 10 बजे प्रदर्शन शुरू होगा।

09:46 AM, 06-Jun-2026

छावनी में तब्दील हुआ एनडीएमसी इलाका, Gen Z को बुजुर्गों का भी मिला साथ


अभिजीत दीपके की पहली तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है। जंतर मंतर के आस पास कहीं भी वाहन पार्क नहीं करने दिया जा रहा है। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है। ताकि यातायात बाधित न हो। एनडीएमसी इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। ट्रैफिक पुलिस बाइक से गश्त कर रही है। वहीं Gen Z को बुजुर्गों का भी साथ मिल गया है।

प्रदर्शन की इजाजत मिली

 

09:43 AM, 06-Jun-2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा


शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
– फोटो : अमर उजाला

 इस नारे के बैनर टेल प्रदर्शनकारी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे हैं। जिसमें लिखा कि कॉक्रोच आ रहे हैं’, ‘धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं’। वहीं दूसरी तरफ बदरपुर, आश्रम, न्यूज़ फ्रेंड्स कॉलोनी से लेकर राजधानी की हर वो सड़कें जो जंतर मंतर से जुड़ती हैं, पुलिस की तैनाती और पुलिस बैरिकेड की व्यवस्था की गई है।

 

09:41 AM, 06-Jun-2026

प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा अलर्ट, नाकांबदी

प्रदर्शन की सुरक्षा में सेंध न लगे इसलिए दिल्ली के प्रमुख चौराहों में शामिल आईटीओ पर पिकेट चेकिंग की जा रही है। 

09:27 AM, 06-Jun-2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति

कॉकरोच पार्टी का नारा है, हम थे, हम हैं और हम रहेंगे। पार्टी का संदेश है कि हमें मिटाने की कोशिशें बहुत हुईं, लेकिन हम हर बार और मजबूत होकर लौटे। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। अभिजीत दीपके को प्रदर्शन की इजाजत मिल गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति पुलिस ने दे दी है। प्रदर्शन में देश भर से लोग आकर जुटे हैं।

09:19 AM, 06-Jun-2026

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शनकारी मौजूद

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। जो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर किसी को जाने की अनुमति नहीं। 

08:48 AM, 06-Jun-2026

दिल्ली बॉर्डर पर टीमें तैनात

खुफिया विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली बॉर्डर समेत अन्य स्थानों पर टीमें तैनात कर दिल्ली जाने से युवाओं को रोका भी जा सकता है।

08:48 AM, 06-Jun-2026

गुरुग्राम से सैंकड़ों युवाओं के जाने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में गुरुग्राम जिले से भी सैंकड़ों युवाओं के जाने की आशंका है। इसे लेकर खुफिया विभाग और गुरुग्राम पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की टीम भी अलर्ट पर हैं। 

08:44 AM, 06-Jun-2026

दिल्ली पुलिस ने कहा- अशांति न फैले

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में बयान दिया। उन्होंने कहा कि यदि संगठन अनुमति के लिए आवेदन करता है, तो पुलिस उनके अनुरोध की विधिवत जांच करेगी। पुलिस प्रशासन वर्तमान स्थिति पर लगातार कड़ी नजर बनाए हुए है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा सकता है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी प्रकार की अशांति न फैले। पुलिस शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

08:44 AM, 06-Jun-2026

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पुलिस का बयान

डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस को कोई अनुरोध नहीं भेजा है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई औपचारिक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। 

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||