Image Slider

Last Updated:

राम चरण, जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु स्टारर ‘पेद्दी’ को पैन इंडिया लेवेल पर पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग के दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इनमें एक वीडियो राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला का है. वह थिएटर में न सिर्फ फिल्म देख रही हैं, बल्कि एक फैन की तरह सीटियां बजा रही हैं. कलरफुल कागज उड़ा रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

राम चरण की पत्नी उपासना ने थिएटर में ‘पेद्दी’ देखी. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

मुंबई. राम चरण की मच अवेटेड फिल्म ‘पेद्दी’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं. राम चरण की इस स्पोर्ट्स ड्रामा को उनके फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. सोशल मीडिया पर स्क्रीनिंग के दौरान वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन वीडियोज में फैंस की एक्साइमेंट्स साफ देखी जा सकती है. लेकिन एक वीडियो में राम चरण और उनके फैंस के लिए बेहद खास हो गया है. इस वीडियो में राम की पत्नी उपासना कोनिडेला एक फैन की तरह सिनेमाहॉल में फिल्म देख रही हैं. सीटी बजा रही हैं.

‘पेद्दी’ की स्क्रीनिंग के दौरान का यह वीडियो पत्रकार ज्ञानिशा मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर किया और लिखा कि उपासना ने एक फैन की तरह फिल्म देखी और कनफेति(रंग-बिरंगे कागज) को उड़ाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि उपासना काफी खुश हैं. ऑडियंस के साथ-साथ उपासना भी चीयर करते हुए नजर आईं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||