Image Slider

A woman was duped of Rs 2 lakh on the pretext of completing a task



मोदीनगर। साइबर अपराधियों ने तेल मिल कॉलोनी निवासी युवती नव्या गर्ग को टास्क पूरा करने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। नव्या ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तेल मिल कॉलोनी निवासी नव्या गर्ग की शिकायत के अनुसार उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया। लिंक खुलने पर नव्या को टास्क पूरा करने का टारगेट दिया गया। उसने टारगेट पूरा कर दिया। साइबर अपराधियों ने झांसा देने के लिए उसके खाते में कुछ रकम ट्रांसफर की। इसके बाद आरोपियों ने नव्या से दो लाख रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर युवती ने थाने में तहरीर दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||