Rubina Dilaik On Reuniting With Jasmin Bhasin: ‘बिग बॉस 14’ की सबसे बड़ी दुश्मनी का होने जा रहा है द एंड! ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट पर एक बार फिर आमने-सामने होंगी रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन. पुरानी कड़वाहट और पैच-अप पर खुलकर बोलते हुए रुबीना ने किया ऐसा खुलासा, जिसे सुन फैंस भी झूम उठेंगे.
यह अनबन इतनी बढ़ गई थी कि शो खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच बातचीत बंद रही और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी हो गईं.
जैस्मिन संग पैच-अप पर क्या बोलीं रुबीना?
हाल ही में ‘फिल्म विंडो’को दिए इंटरव्यू में जब रुबीना से जैस्मिन के साथ दोबारा काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बहुत ही पॉजिटिव जवाब दिया. रुबीना ने कहा, “देखिए, हमारे बीच दोस्ती भी थी.फिर कई तरह की सिचुएशन की वजह से वह दोस्ती थोड़ी अनबन में बदल गई.शो खत्म हुआ और हम दोनों अपनी-अपनी लाइफ जीने लगे. ” रुबीना ने आगे बताया कि उनके मन में जैस्मिन के लिए कोई नफरत या कड़वाहट नहीं है. उन्होंने कहा, “इस बीच हम एक-दो बार मिले भी, लेकिन ऐसा कोई बोझ नहीं था जिसे हम अपने साथ लेकर चल रहे हों. ”
‘जिंदगी बहुत छोटी है…’
कुछ दिन पहले ही एक मीटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी. इस पर बात करते हुए रुबीना ने कहा, “मुझे लगता है कि हम केपटाउन में एक नई शुरुआत करेंगे, क्योंकि किसी के लिए मन में शिकायतें या नाराजगी रखने के लिए जिंदगी बहुत छोटी है. ”
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



