-जनता और जनप्रतिनिधियों की हर जायज मांग को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा पूरा: सुनीता दयाल
-सड़क, नाली, फुटपाथ और पार्कों के विकास को मिली रफ्तार, शहर में शुरू हुआ मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर अभियान
-बम्हेटा को मिली करीब दो करोड़ की विकास परियोजनाएं, विधायक बोले- पहले कभी नहीं हुए इतने बड़े कार्य
उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। शहर के आधारभूत ढांचे को और मजबूत बनाने तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। महापौर सुनीता दयाल और विधायक अजीत पाल त्यागी ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 9 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, फुटपाथ सुदृढ़ीकरण और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिनसे शहर की सुंदरता बढऩे के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वार्ड 42 स्थित बम्हेटा क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बम्हेटा सहित पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले बरसात के दौरान जलभराव और खराब सड़कों की समस्या बनी रहती थी, लेकिन अब लगातार विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है।
विधायक ने कहा कि महापौर सुनीता दयाल के सहयोग से बम्हेटा गांव के लिए करीब दो करोड़ रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत कराई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे पहले इस क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर विकास कार्य कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक क्षेत्र तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी उद्देश्य के तहत लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि प्रत्येक वार्ड और क्षेत्र की वास्तविक जरूरतों को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सांसद, विधायक, पार्षद या आम नागरिकों द्वारा बताए गए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराकर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और सभी क्षेत्रों को समान रूप से विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
महापौर ने बताया कि जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उनमें विभिन्न वार्डों में पार्कों का सौंदर्यीकरण, नाली एवं सड़क निर्माण, फुटपाथों का नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। सबसे बड़ी परियोजना हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन से राजनगर एक्सटेंशन होते हुए मेरठ रोड तक फुटपाथ सुदृढ़ीकरण की है, जिसकी लागत लगभग 4 करोड़ 86 लाख रुपये है। इसके अलावा बम्हेटा, घुकना, नीतिखंड, राजेंद्र नगर और रघुनाथपुरी एक्सटेंशन समेत कई क्षेत्रों में सड़क, नाली और पार्क विकास से जुड़े कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद यादव, अंकुश अरोड़ा, धीरज अग्रवाल, कविता भाटी, शिवम शर्मा, परमजीत पम्मी, मंजू, संजय रावत, रजनी, सुभाष चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इन विकास कार्यों को शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए नागरिकों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलने की बात कही।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


