Ghazipur Encounter News: गाजीपुर के बहुचर्चित विनीत राय हत्याकांड के आरोपित कमलेश चौधरी को पुलिस ने बुधवार की देर रात को एनकाउंटर में मार गिराया है. कमलेश पर कुल सात मुकदमे दर्ज थे. मृतक विनीत राय के परिजनों ने कटरा गैंग के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसके सदस्य शंकर पांडे, कमलेश चौधरी सहित अन्य लोग हैं. इन्ही लोगों पर रंगदारी मांगने का आरोप था.
दुर्दांत अपराधी कमलेश चौधरी का पुलिस ने किया एनकाउंटर.
कौन है कमलेश चौधरी
मुठभेड़ में मारा गया कमलेश चौधरी दुर्दांत अपराधी था. इसपर कुल 7 मुकदमे दर्ज थे. वहीं हाल ही में गाजीपुर में बिंदू होटल के मालिक आलोक राय के बेटे विनीत राय की हत्या में भी कमलेश चौधरी शामिल था. कमलेश चौधरी गाजीपुर में चल रहे कटरा गैंग का सक्रिय सदस्य भी था. बता दें कि गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के फुल्लनपुर में 29 मई को होटल बिंदु के मालिक आलोक राय के पुत्र विनीत राय की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. पीड़ित परिजनों ने इस हत्याकांड में कटरा गैंग के शंकर पांडेय, कमलेश चौधरी, आलोक दुबे, सोनू यादव के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था. ये सभी कटरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं.
पुलिस को रात में मिली कमलेश चौधरी की लोकेशन
नामजद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की आधा दर्जन टीमें जुटी हुई थीं. इसी दौरान बुधवार शाम पुलिस को विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश चौधरी की लोकेशन गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के कुर्था गांव में मिली. पुलिस टीम ने 1 लाख के ईनामी बदमाश कमलेश चौधरी को पकड़ने के लिए घेराबन्दी की. पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश कमलेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. मुठभेड़ के दौरान बदमाश कमलेश की फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को हाथ गोली लगी और वो घायल हो गए.
कमलेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश कमलेश चौधरी बुरी तरह घायल हो गया. उसे गम्भीर हालत के गाजीपुर मेडिकल कालेज लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि मुठभेड़ में घायल स्वाट टीम प्रभारी रोहित मिश्रा को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है. मुठभेड़ में मारे गए बदमाश पर गम्भीर अपराधों के 7 केस दर्ज है.
About the Author
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



