Image Slider

Travel Agency Operator Assaulted After Intruders Enter Office



कौशांबी। दिल्ली के गाजीपुर निवासी ट्रैवल एजेंसी संचालक संदीप मिश्र के कौशांबी कार्यालय में घुसकर दो युवकों ने मारपीट कर दी। मामला 31 मई की शाम का है और पुलिस ने मंगलवार रात उत्कर्ष और समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। दर्ज मामले में संदीप मिश्र ने बताया कि वह रविवार शाम करीब 5:30 बजे कार्यालय पर थे और उसी दौरान दो युवकों ने आकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और कार्यालय बंद कराने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||