Accused Of Kidnapping, Holding Hostage And Beating A Mason – Ghaziabad News
Image Slider
{“_id”:”6a207e00a13e0357df0c4e0a”,”slug”:”accused-of-kidnapping-holding-hostage-and-beating-a-mason-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109715-2026-06-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ghaziabad News: चिनाई मिस्त्री को अगवा कर बंधक बनाकर पीटने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादनगर। चिनाई मिस्त्री ने अगवा कर ट्यूबवेल पर ले जाकर बेरहमी से पीटने का कुछ लोगों पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। सक्को वाली कॉलोनी निवासी चिनाई मिस्त्री रनजीत सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब दस बजे वह शोभापुर गांव में एक मकान बनाने जा रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार कई युवक आए और अपने साथ बसंतपुर सैतली स्थित एक ट्यूबवेल पर ले गए। वहां युवकों ने कमरे में बंद कर दिया। रनजीत सिंह का आरोप है कि युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह रनजीत ने फोन कर अपने भाई को सूचना दी। पीड़ित के बड़े भाई ने पुलिस कंट्रोल पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को बंधक मुक्त कराया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।