Image Slider

माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey

Updated Tue, 02 Jun 2026 04:26 PM IST

पड़ोसी से डेढ़ लाख रुपये उधार लेने वाली चंचल का घर धोखाधड़ी से कब्जाया गया। जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने उसे वापस दिलवाया। सूदखोरी का मुकदमा भी दर्ज होगा।


Borrowed money for husband s treatment widowed house taken over by land mafia

विधवा को वापस दिलाया घर
– फोटो : फाइल फोटो



विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले में जरूरत के समय पड़ोसी से डेढ़ लाख रुपये उधार लेना, एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने कथित तौर पर धोखाधड़ी कर पहले ब्याज जोड़कर रकम को सात लाख रुपये से अधिक बताया और फिर उस मकान से परिवार को बेदखल कर दिया, जिसमें वह पिछले 25 वर्षों से रह रही थीं। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए जाने पर शनिवार को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने बुजुर्ग महिला चंचल को उनके घर का कब्जा वापस दिलवाया। इस दौरान डीपीसी सिटी धवल जायसवाल, एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||