Image Slider

पंजाबी बाग के मादीपुर इलाके में एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 17 साल के यशपाल नाम के नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी नाबालिग ने इस वारदात को अंजाम अपनी बहन से पीड़ित के बातचीत करने से नाराज होकर दिया।  हमले के दौरान चाकू का एक हिस्सा टूटकर नाबालिग के सीने में धंसा हुआ था। 


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग समेत दो नाबालिगों को पकड़ लिया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ने का प्रयास कर रही है। यशपाल अपनी मां और बहन के साथ मादीपुर इलाके में रहता था। वह 12 जून को 18 साल का होने वाला था। यशपाल की मां ने बताया कि शुक्रवार रात यशपाल ने कहा कि वह घर आ रहा है खाना होटल से लेता हुआ आएगा। 

काफी देर तक उसके वापस नहीं आने पर फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। रात साढ़े 11 बजे यशपाल का फोन किसी पुलिसकर्मी ने उठाया और एक्सीडेंट की बात करते हुए फौरन पश्चिम विहार बालाजी एक्शन अस्पताल आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर बेटे की मौत का पता चला। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||