Image Slider

Last Updated:

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की छोटी बेटी पद्मजा ने अपने पापा की याद में एक खास टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में पद्मजा एक कुर्सी पर बैठी हुई हैं और उनके हाथ पर टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार टैटू बना रही हैं.

प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने बनवाया खास टैटू, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनलZoom

अपर्णा यादव की छोटी बेटी पद्मजा ने अपने पापा प्रतीक की याद में स्पेशल टैटू बनवाया.

लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा महिला नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उनकी बेटी ने एक खास टैटू बनवाया है. प्रतीक की छोटी बेटी पद्मजा ने अपने पापा की याद में यह टैटू बनवाया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में पद्मजा के हाथ पर एक टैूट दिख रहा है, जिसमें पद्मजा अपने पापा प्रतीक को गले लगाई हुई हैं. इस खास तस्वीर को पद्मजा ने टैटू का रूप दिया है. तस्वीर में प्रतीक बेटी पद्मजा को बहुत ही प्यार से सीने से लगाए हुए हैं. टैटू आर्टिस्ट साक्षी पंवार ने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को अभी तक 50 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं.

बता दें कि हाल ही में प्रतीक यादव का अचानक से निधन हो गया था. उनके निधन की खबर सुनते ही सैफई परिवार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई थी. प्रतीक यादव की मौत को लेकर कई सवाल उठे. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद सारी अटकलें खत्म हो गईं. प्रतीक यादव का जब निधन हुआ, तब अपर्णा यादव लखनऊ से बाहर थीं. वहीं अखिलेश यादव सीधा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे.  प्रतीक यादव की मौत के अगले दिन उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके ससुर ने उनको मुखाग्नि दी थी. प्रतीक यादव अपने पीछे पत्नी अपर्णा और दो बेटियों को छोड़ गए.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||