Image Slider

Last Updated:

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बोर्ड ने री-इवैल्युएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए पोर्टल लाइव कर दिया है. OSM (ऑन स्क्रीन मार्किंग) को लेकर उठे विवाद और …और पढ़ें

LIVE: CBSE ने सुबह 4:42 बजे एक्ट‍िव क‍िया पोर्टल, कम फीस में जचेंगी कॉपियांZoom

CBSE Re-evaluation Process 2026 Highlights, CBSE re-evaluation window: सीबीएसई री इवैल्‍यूएशन विंडो खुल गई.

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के रिजल्ट के बाद अपने अंकों को लेकर परेशान लाखों छात्रों के लिए राहत भरी खबर आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार वेरिफ‍िकेशन ऑफ मार्क्‍स (Verification of Marks)और री इवैल्‍यूएशन पोर्टल (Re-evaluation Portal) खोल दिया है. अब छात्र अपने अंकों के सत्यापन और आंसर शीट की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने साफ किया है कि आवेदन की प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी में किसी तरह की गलती हुई है वे निर्धारित समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

सोशल मीडिया के जरिए दी गई आधिकारिक जानकारी

CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी कि वेरिफ‍िकेशन और री इवैल्‍यूएशन पोर्टल अब लाइव हो चुका है. बोर्ड ने छात्रों से आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया समझने के लिए वीडियो देखने की अपील भी की है ताकि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी गलती न हो.बोर्ड के अनुसार छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर आसानी से मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

OSM विवाद के बीच शुरू हुई प्रक्रिया

इस साल CBSE ने पहली बार बड़े पैमाने पर On Screen Marking (OSM) सिस्टम लागू किया था. इस व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की जांच डिजिटल माध्यम से की गई हालांकि रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए. कुछ छात्रों ने अपेक्षा से कम अंक मिलने की शिकायत की, जबकि कुछ ने स्कैन कॉपी में धुंधली तस्वीरें, उत्तर गायब होने और मूल्यांकन में गड़बड़ी जैसे आरोप लगाए.यही वजह रही कि इस बार रिकॉर्ड संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने के लिए आवेदन किया.

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने मांगी स्कैन कॉपी

OSM को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी देखने की मांग की. बोर्ड को चार लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए. छात्रों का कहना था कि वे अपनी कॉपी खुद देखकर यह समझना चाहते हैं कि कहीं मूल्यांकन में कोई त्रुटि तो नहीं हुई.

CBSE Re Evaluation LIVE: कौन कर सकता है आवेदन?

CBSE Re Evaluation LIVE:यदि किसी तरह की गड़बड़ी दिखाई देती है तो छात्र पहले वेरिफ‍िकेशन ऑफ मार्क्‍स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद संबंधित प्रश्नों के लिए री इवैल्‍यूएशन का विकल्प चुन सकते हैं.

CBSE Re Evaluation LIVE:आवेदन करने से पहले कॉपी को ध्यान से जांचें

CBSE Re Evaluation LIVE: री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को सबसे पहले अपनी आंसर शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त करनी होगी.इसके बाद उन्हें यह देखना होगा कि कहीं कोई उत्तर बिना जांचे तो नहीं रह गया.अंकों के जोड़ में कोई गलती तो नहीं है कोई पेज छूटा तो नहीं है या मूल्यांकन में किसी प्रकार की त्रुटि तो नहीं हुई.

CBSE Re Evaluation LIVE: नंबर बढ़े तो फीस भी वापस मिलेगी

CBSE Re Evaluation LIVE: CBSE ने इस बार एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है. बोर्ड ने कहा है कि यदि री-इवैल्युएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं, तो उससे ली गई री-इवैल्युएशन फीस वापस कर दी जाएगी.इससे उन छात्रों को भी राहत मिलेगी जो आर्थिक कारणों से पहले री-इवैल्युएशन नहीं करा पाते थे.

CBSE Re Evaluation LIVE:मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस 100 रुपये

CBSE Re Evaluation LIVE: इसी तरह सीबीएसई 12वीं के मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस अब 100 रुपये प्रति विषय कर दी गई है, जबकि पहले इसके लिए 500 रुपये देने होते थे.सबसे बड़ी राहत री-इवैल्युएशन फीस में मिली है. अब छात्रों को प्रति प्रश्न सिर्फ 25 रुपये देने होंगे जबकि पहले यह शुल्क 100 रुपये प्रति प्रश्न था.

CBSE Re Evaluation LIVE: फीस में भारी कटौती, छात्रों को मिली राहत

CBSE Re Evaluation LIVE: छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों को देखते हुए CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बड़ी कमी की है.अब छात्रों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी के लिए केवल 100 रुपये प्रति विषय देने होंगे. पहले इसके लिए 700 रुपये देने पड़ते थे.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||