Last Updated:
bcci on vaibhav suryavanshi debut: आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिव ने साफ संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आग़ाज़ कर सकते हैं.
आयरलैंड के खिलाफ बतौर ओपनर वैभव सूर्यवंशी कर सकते है डेब्यू , बीसीसीआई सचिव ने दिए संकेत
आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से कोहराम मचाने वाले 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर सचिव ने साफ संकेत दिए हैं कि वे जल्द ही आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आग़ाज़ कर सकते हैं. आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप (776 रन) जीतने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव को टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनाने के लिए क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज पहले ही आवाज उठा चुके हैं.
आईपीएल फ़ाइनल के बाद बीसीसीआई सचिव का बड़ा बयान
अहमदाबाद में संपन्न हुए आईपीएल 2026 के महामुकाबले के ठीक बाद, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य बेहद उज्ज्वल है. बीसीसीआई उन्हें क्रिकेट के सर्वोच्च स्तर पर ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. बोर्ड के इस आधिकारिक रुख ने यह साफ कर दिया है कि चयनकर्ता अब वैभव को ज्यादा दिनों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रखने के मूड में नहीं हैं.
आयरलैंड दौरे पर हो सकता है ऐतिहासिक डेब्यू
चयन समिति ने जून 2026 में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए जिन 35 संभावित खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, उनमें वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे आगे चल रहा है. भारत को जून के अंत में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेलने हैं अगर वैभव को इस सीरीज के प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे और वे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 37 साल पुराने सबसे युवा भारतीय डेब्यूडेंट के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देंगे.
सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों की मांग
वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए इस सीजन में गेंदबाजों की जिस बेरहमी से धुनाई की है, उसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है. उन्होंने इस सीजन में 59 छक्कों का क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़कर 72 छक्के जड़े हैं. उनकी इस विस्फोटक बल्लेबाजी को देखकर ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और स्पिनर हरभजन सिंह जैसे दिग्गजों ने चयनकर्ताओं से उन्हें तुरंत भारतीय टीम में शामिल करने की वकालत की थी. दिग्गजों का मानना है कि वैभव एक ‘गॉड गिफ्टेड’ प्रतिभा हैं और उन्हें तुरंत सीनियर टीम का एक्सपोजर मिलना चाहिए.
बिहार के समस्तीपुर से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बेहद कम उम्र में रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 विश्व कप और अब आईपीएल में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है. आईपीएल फाइनल के दौरान वे पूर्व बीसीसीआई प्रमुख जय शाह के साथ भी बैठे नजर आए थे, जिससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट प्रबंधन उनके टैलेंट को संवारने के लिए पूरी तरह गंभीर है. अब करोड़ों क्रिकेट फैंस को जून के महीने का इंतजार है, जब आयरलैंड की धरती पर यह ‘पॉकेट डायनामाइट’ पहली बार भारतीय सीनियर टीम की जर्सी में मैदान पर उतर सकता है.
About the Author
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



