फिरोजाबाद और उसके आसपास का क्षेत्र धार्मिक आस्था और आस्था से जुड़े कई चमत्कारिक मंदिरों के लिए जाना जाता है. यहां स्थित मां वैष्णो देवी गुफा, शांतेश्वर महादेव मंदिर, मां कैला देवी मंदिर, हनुमान मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं. ये स्थान न केवल पूजा-अर्चना के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
अगर आप भी फिरोजाबाद में कहीं घूमना चाहते हैं तो यहां कई ऐसे मंदिर हैं जहां आसानी से घूम सकते हैं और आनंद ले सकते हैं. फिरोजाबाद का प्रसिद्ध जैन मंदिर पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छा स्थान है. यहां दूर-दूर से लोग घूमने और दर्शन के लिए आते हैं.
फिरोजाबाद से लगभग 3 किलोमीटर दूर गांव शांति में स्थित शांतेश्वर महादेव मंदिर एक चमत्कारिक मंदिर माना जाता है. यहां स्थापित शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह स्वयं जमीन से प्रकट हुई है. इस मंदिर में दर्शन के लिए कई राज्यों से भक्त आते हैं. यहां की शिवलिंग आसपास के किसी अन्य मंदिर में देखने को नहीं मिलती. यहां का वातावरण अत्यंत शांत और आध्यात्मिक है.
फिरोजाबाद के कोटला चुंगी के पास स्थित मां कैला देवी मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यहां राजस्थान के करौली धाम की तरह ही अखंड ज्योति जलती रहती है. मंदिर का प्रांगण काफी विशाल है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. यहां स्थापित मां कैला देवी की मूर्ति भी काफी भव्य और आकर्षक है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिरोजाबाद के जसराना में भी एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर स्थित है, जिसे बेहद चमत्कारिक माना जाता है. यहां दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं. इसके अलावा यहां अम्बुवाची महोत्सव भी बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस मंदिर को गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या शक्तिपीठ के समान ही मान्यता प्राप्त है. यहां भी भक्त बड़ी संख्या में दर्शन और भ्रमण के लिए पहुंचते हैं.
फिरोजाबाद के सोफीपुर के पास यमुना किनारे स्थित यह प्राचीन हनुमान मंदिर अपनी विशेष मान्यता के लिए जाना जाता है. यहां हनुमान जी ऊंचे टीले पर विराजमान हैं, इसी वजह से इस मंदिर को “टीले वाले हनुमान जी” के नाम से भी पहचाना जाता है. यह स्थान घूमने-फिरने के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है. गर्मियों में यहां का वातावरण ठंडक और सुकून का एहसास कराता है.
शिकोहाबाद के नहर किनारे स्थित यह मंदिर मेहंदीपुर बालाजी की तरह ही निर्मित किया गया है. इस मंदिर में स्थापित बालाजी महाराज की मूर्ति के पास हमेशा ज्योति जलती रहती है. यहां मंगलवार और शनिवार के दिन विशेष रूप से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है.
अगर आप यमुना किनारे का आनंद लेना चाहते हैं तो फिरोजाबाद के इस मंदिर में घूमने के लिए आ सकते हैं. यमुना किनारे बीहड़ क्षेत्र में स्थित यह मंदिर चामुंडा देवी का मंदिर है. यहां स्थापित मूर्ति के बारे में माना जाता है कि यह स्वयं प्रकट हुई है. मंदिर के आसपास का वातावरण खुला और शांत है, जो इसे खास बनाता है. गर्मियों के मौसम में यह स्थान घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है.
फिरोजाबाद में स्थित मां वैष्णो देवी की गुफा काफी प्रसिद्ध है. यहां जम्मू-कटरा की तरह ही मां वैष्णो देवी की गुफा का स्वरूप तैयार किया गया है. यहां पिंडी रूप में दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं. गर्मियों के मौसम में भी यहां श्रद्धालु घूमने और दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



