गाजियाबाद में ईद उल अजहा पर युवक सूर्या चौहान की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी असद को रविवार की सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता संगीत सोम आज सूर्या के परिवार से मिलेंगे।
संगीत सोम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, ‘गाजियाबाद में दिवंगत सूर्या चौहान जी के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात करूंगा तथा उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा। सूर्या की दुखद मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस कठिन समय में हम शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं और न्याय की इस लड़ाई में उनका हर संभव सहयोग करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



