Image Slider

Last Updated:

Vaibhav sooryavanshi family background: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में धूम मचा दी. वैभव सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. वैभव के साथ-साथ अब अब उनकी फैमिली भी सुर्खियों में है. ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल के नए सुपरस्टार के फैमिली बैकग्राउंड के बारे में.

बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड से आने वाले वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट वर्ल्ड में अपनी एक नई पहचान बना ली है. खास तौर से आईपीएल 2026 में वैभव ने तो धूम ही मचा दिया. वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी. वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सबसे ज्यादा 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया. उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत ने उन्हें न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है. एक छोटे से मोहल्ले से बड़े मंच तक पहुंचने की यह कहानी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं उनके फैमिली बैकग्राउंड के बारे में.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी की इस शानदार सफलता के बाद से उनके परिवार को एक के बाद एक खुशखबरी मिल रही है. हाल ही में उनके नाना अभय सिंह को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी का रजिस्ट्रार नियुक्त किए जाने से परिवार की प्रतिष्ठा और बढ़ गई है. इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल करने वाले उनके मामा अभिषेक चौहान आईपीएस बने हैं. ये सफलताएं साबित करती हैं कि इस परिवार में हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने की क्षमता है.

Vaibhav Sooryavanshi

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही भाग्यशाली नहीं हैं, बल्कि उनके रिश्तेदारों की किस्मत भी चमक रही है. हाल ही में उनके मामा अभिषेक चौहान ने भी यूपीएससी परीक्षा में अखिल भारतीय 102वीं रैंक हासिल की है. वैभव सूर्यवंशी के लगातार शानदार प्रदर्शन और परिवार के अन्य सदस्यों की सफलता पूरे क्षेत्र में इस परिवार की लोकप्रियता को तेजी से बढ़ा रही है. गांव से लेकर शहर तक हर तरफ इसी परिवार की चर्चा हो रही है. वैभव, खासकर युवाओं के बीच, एक रोल मॉडल बन गए हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के मामा और नाना के अलावा उनकी चाची का ताजपुर के सियासत में दबदबा है. यही कारण है कि उनकी फैमिली स्थानीय प्रशासन में भी अपनी मजबूत स्थिति बना रहा है. परिवार की सदस्य कृति प्रिया जो वैभव सूर्यवंशी के चाचा राजीव सूर्यवंशी की पत्नी हैं ने ताजपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में निर्विरोध जीत हासिल की है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी और उनका परिवार छोटे शहरों या गांवों से आने वाले और बड़े सपने देखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा बन गया है. यह कहानी दिखाती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के जरिए किसी भी लक्ष्य को हासिल करना संभव है. खेल से लेकर शिक्षा और राजनीति तक हर क्षेत्र में इस परिवार की सफलता यह साबित करती है कि सामूहिक प्रयास और मजबूत पारिवारिक समर्थन से हर सपना सच हो सकता है. हर कोई उम्मीद करता है कि यह परिवार भविष्य में और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेगा.

Vaibhav Sooryavanshi

किसी भी बड़ी सफलता के लिए परिवार का होना बहुत जरूरी है और वैभव सूर्यवंशी की सफलता में उनके परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उनके पिता, नाना, मां, चाचा और चाची सहित पूरे परिवार ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है. संस्कारों, अनुशासन और कड़ी मेहनत के महत्व ने ही वैभव को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है. यही वजह है कि आज उनका परिवार हर तरफ चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||