Image Slider

होमखेलक्रिकेटजिसने पूरा चक्रव्यूह रचा, उसको जन्मदिन पर गिफ्ट में मिली IPL ट्रॉफी

Last Updated:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के मेंटोर और बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक 1 जून को अपना जन्मदिन मनाते हैं. उनको टीम की तरफ से आईपीएल की ट्रॉफी की यादगार जीत गिफ्ट में मिली. आरसीबी 31 मई को गुजरात टाइटंस को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया.

Zoom

दिनेश कार्तिक को जन्मदिन पर मिली आईपीएल फाइनल की जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीतकर दिनेश कार्तिक को उनके 41वें जन्मदिन (1 जून) पर बेहतरीन गिफ्ट दिया.  एक दिन पहले 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. टीम को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाने में मेंटर और बैटिंग कोच कार्तिक की अहम भूमिका रही है.

1 जून 1985 को चेन्नई में जन्में दिनेश कार्तिक ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आरसीबी के मेंटोर की भूमिका संभाली थी. तब उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन को बेहतर करने की दिशा में काम किया. उन्होंने यह भी कहा था कि वो आईपीएल ट्रॉफी ना जीत पाने के टीम के इंतजार को खत्म करेंगे. 2025 में ऐसा हुआ जब रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी 18 साल तक खेलने के बाद पहली बार आईपीएल चैंपियन बनी.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||