Image Slider

होमखेलक्रिकेटक्रिकेट इतिहास में पहली बार… भारत की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, जानिए कब और कहां खेली जाएगी T20 सीरीज

Last Updated:

Zoom

नई दिल्ली: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली बार भारत की मेजबानी करने जा रहा है. भारत और अफगानिस्तान के बीच इस साल तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, लेकिन इस सीरीज का आयोजन भारत की राजधानी नई दिल्ली में होगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और अफगानिस्तान के बीच ये सीरीज सितंबर में अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि अभी इसके आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन ये मैच 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जाने की संभावना है. वहीं, मौजूदा समय की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम 6 जून से शुरू होने वाले एक एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारत के दौरे पर आ रही है.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||