Image Slider

होमखेलक्रिकेटकौन हैं आदिवासी क्रिकेटर रॉबिन, ईशान किशन से ज्यादा पैसे देकर टीम ने खरीदा

Last Updated:

झारखंड के क्रिस गेल कहे जाने वाले रॉबिन मिन्ज की इस वक्त हर तरफ बातें की जा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे लेकिन अपना दम दिखाने का मौका नहीं मिला. झारखंड टी20 लीग की नीलामी में उनको ईशान किशन से भी ज्यादा पैसे देकर फ्रेंचाईजी टीम ने खरीदा है.

Zoom

कौन हैं रॉबिन मिन्ज जिसे बुलाया जाता है झारखंड का क्रिस गेल

नई दिल्ली. झारखंड टी20 लीग की नीलामी में ईशान किशन जैसे स्टार को पछाड़कर सबसे ऊंची बोली पाने वाले रॉबिन मिन्ज की हर तरफ चर्चा हो रही है.  झारखंड के गुमला जिले के शिमल गांव से निकले 23 साल  रॉबिन मिन्ज का सपना भारत की तरफ से खेलने का है. वे देश के पहले आदिवासी (ट्राइबल) क्रिकेटर हैं जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू किया. बाएं हाथ के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉबिन को एमएस धोनी और क्रिस गेल दोनों की तुलना दी जाती है. अपने हेलीकॉप्टर शॉट और विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से झारखंड के क्रिस बुलाए जाते हैं.

कौन हैं रॉबिन मिन्ज?

रॉबिन का जन्म 13 सितंबर 2002 में झारखंड के गुमला जिले में हुआ है. पिता एक गार्ड की नौकरी किया करते थे. स्थानीय गुमला प्रीमियर लीग में रॉबिन ने 154 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा. उन्होंने झारखंड के अंडर-19, अंडर-23 और अंडर-25 क्रिकेट में उन्होंने टीम की तरफ से विस्फोटक पारी खेल सबका ध्यान खींचा. 2025 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड की ट्रॉफी जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. पहले झारखंड टी20 लीग के लिए हुई नीलामी में कोयलांचल सुपर किंग्स ने रॉबिन मिन्ज को 15.25 लाख रुपये में खरीदा. संथाल स्ट्राइकर्स ने ईशान किशन पर 14.7 लाख रुपये खर्चे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को 3.60 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा. टूर्नामेंट से ठीक पहले उनके बाइक का एक्सीडेंट हुआ जिसमें वो बुरी तरह से चोटिल हो गए. इस दुर्घटना ने उनका पूरा सीजन बर्बाद कर दिया. 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 65 लाख रुपये में खरीदा. 23 मार्च 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया. 2026 सीजन के लिए भी मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिटेन किया है.

झारखंड का क्रिस गेल

रॉबिन को ‘झारखंड का क्रिस गेल’ भी कहा जाता है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और फिनिशिंग स्किल्स उन्हें डेथ ओवरों का खतरनाक हथियार बनाती हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 27 गेंद पर 58 रनों की पारी ने सबको अपना मुरीद बना लिया. रॉबिन की सफलता पूरे आदिवासी समुदाय के लिए मील का पत्थर है. नीता अंबानी ने भी अपनी स्पीच में उनका जिक्र भी किया था. छोटे से गांव से आईपीएल स्टार बनने की उनकी कहानी लाखों युवाओं को प्रेरित कर रही है.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||