Image Slider

होमखेलक्रिकेटKKR के 25 करोड़ डुबोने वाला खिलाड़ी पाकिस्तान में भी फुस्स, खाता भी नहीं खुला

Last Updated:

PAK vs AUS Cameron Green: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की शुरुआत हो चुकी है. सीरीज का पहला मैच रावलपिंडी में खेला गया. इस मैच में मेजबान पाकिस्तान ने दमदार जीत हासिल की. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉफ रही. इसमें कैमरन ग्रीन तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

Zoom

रावलपिंडी वनडे में कैमरन ग्रीन हुए बोल्ड

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपए दिए थे. इतनी बड़ी प्राइस टैग के साथ आईपीएल में खेलने उतरे ग्रीन केकेआर के लिए बुरी तरह से फ्लॉप रहे. केकेआर 19वें सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो गई. आईपीएल अभियान को खत्म करने के बाद ग्रीन पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए, लेकिन यहां भी उनके नाकामियों का दौर जारी रहा. पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में ग्रीन बिना खाता खोले आउट हो गए.

रावलपिंडी में खेले गए मैच में ग्रीन को पाकिस्तान के डेब्यूटेंट अराफात मिन्हास ने बोल्ड किया. अराफात मिन्हास ने अपने वनडे करियर की जादुई शुरुआत की. इस युवा स्पिनर ने ग्रीन को लेग स्टंप पर थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली जो तेजी से बाहर की ओर घूमी. ग्रीन ने क्रीज में कोई हरकत नहीं की, जिसके कारण वह टर्न को नहीं को भांप पाए. ऐसे में गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए सीधे ऑफ स्टंप के ऊपरी हिस्से से जा टकराई और ग्रीन सिर्फ ताकते रह गए.

आईपीएल 2026 में कैसा रहा ग्रीन का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में कैमरन ग्रीन का प्रदर्शन बहुत ही फीका रहा. केकेआर के लिए ग्रीन सीजन में कुल 14 मैचों में मैदान पर उतरे थे. शुरुआती मैच में तो ग्रीन ने सिर्फ बल्लेबाजी ही की थी. इन मुकाबलों में ग्रीन ने केकेआर के लिए 145.70 की स्ट्राइक रेट से 322 रन बनाए. हालांकि, ग्रीन ने टीम के लिए एक-दो अच्छी पारियां जरूर खेली, लेकिन इसके बावजूद वह अपने प्राइस टैग के साथ न्याय नहीं कर पाए. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो इस सीजन में उन्होंने केकेआर के लिए कुल 7 विकेट लिए.

पाकिस्तान ने पहले वनडे में  ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया

वहीं, पहले वनडे मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मैथ्यू शॉर्ट (55) और मैट रेनेशॉ (61) की अर्धशतकीय पारी से 44.1 ओवर में 200 रन बनाकर सिमट गई. इसके जवाब में पाकिस्तान ने बाबर (69) और विकेटकीपर बल्लेबाजी गाजी गोरी (65) की फिफ्टी से 42.3 ओवर में 202 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||