Image Slider

दक्षिण दिल्ली के साकेत के निकट सैदुल्लाजाब इलाके में शनिवार शाम अवैध छह मंजिला इमारत ढह जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक लोगों की मौत हो गई है और करीब करीब 12 लोग घायल हैं। भी घायलों को मैक्स, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब सातवीं मंजिल की छत ढालने की तैयारी हो रही थी। वेस्टर्न मार्ग स्थित गली नंबर-5 में हुई।




Six-Story Building Collapses Near Saket, Delhi, See Photos

Delhi Building Collapse
– फोटो : PTI


मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत और कई घायल

मृतक की पहचान रवि (26) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान गुरुग्राम के तरुण कुमार (26), बिहार के मोतिहारी की साइका खान (27), सैदुलाजाब की नीलम यादव (25), साकेत के आदित्य शर्मा (24), नोएडा के क्षितिज प्रताप (25), साकेत के अनुज दीक्षित (25), सैदुलाजाब की आस्था (25) और साकेत के विशाल (24) के रूप में हुई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। करीबन 10 से 12 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दो से तीन लोग और फंसे हो सकते हैं। बचाव कार्य अभी जारी है।


Six-Story Building Collapses Near Saket, Delhi, See Photos

Delhi Building Collapse
– फोटो : PTI


अग्निशमन विभाग के अनुसार शाम 7.45 बजे इमारत ढहने की सूचना मिली थी। शुरुआती चरण में दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, लेकिन हादसे की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल वाहन और कर्मियों को भी तैनात किया गया। मौके पर एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम तथा खोजी कुत्तों की टीमों को भी लगाया गया। अधिकारियों के अनुसार स्थानीय लोगों ने राहत दलों के पहुंचने से पहले तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था। भीड़ को नियंत्रित करने और बचाव कार्य में बाधा न आए इसके लिए पूरे इलाके को घेर लिया गया। सभी एजेंसियां समन्वय के साथ राहत एवं बचाव अभियान में जुटी रहीं।


Six-Story Building Collapses Near Saket, Delhi, See Photos

Delhi Building Collapse
– फोटो : PTI


धूल का गुबार छंटते ही सबसे पहले मदद के लिए उठे स्थानीय हाथ

सैदुल्लाजाब में शनिवार रात जब तीन मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, तब कुछ मिनटों तक पूरे इलाके में सिर्फ धूल, चीखें और अफरा-तफरी थी। लेकिन इसी अफरातफरी के बीच सबसे पहले जो चीज दिखाई दी, वह थी स्थानीय लोगों की इंसानियत और हिम्मत। हादसे के कुछ ही मिनटों में आसपास रहने वाले लोग अपनी जान की परवाह किए बिना मलबे की ओर दौड़ पड़े।


Six-Story Building Collapses Near Saket, Delhi, See Photos

Delhi Building Collapse
– फोटो : PTI


मलबे के भीतर से दबे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं

जोरदार आवाज सुनकर लोग घबराकर जब घरों से बाहर निकले, लेकिन धूल के गुबार के बीच किसी को समझ में नहीं आया। कई युवक तुरंत मलबे की तरफ भागे। उस समय तक न पुलिस पहुंची थी और न ही दमकल की टीमें। मलबे के भीतर से दबे लोगों की आवाजें सुनाई दे रही थीं। कोई मदद के लिए पुकार रहा था, तो कोई धीरे-धीरे कराह रहा था। इन्हीं आवाजों ने स्थानीय लोगों को रुकने नहीं दिया। किसी ने हाथों से ईंटें हटानी शुरू कीं, तो कोई लोहे की सरियों को खींचकर रास्ता बनाने लगा।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||