वहीं, दूसरी कतरफ आरसीबी की टीम इस सीजन अपने टाइटल को डिफेंड कर रही है. आरसीबी ने पिछले सीजन में पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी. डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में खेल रही आरसीबी ने अपने खिताब को बचाने के लिए पूरे सीजन बेहतरीन खेल दिखाया है. यही कारण है कि आरसीबी के आस-पास भी कोई टीम नहीं पहुंच पाई है. ऐसे में फाइनल मैच में गुजरात के लिए आरसीबी से ट्रॉफी छीनना आसान नहीं होगा, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं इस खिताबी भिड़ंत के लिए कैसी है अहमदाबाद की पिच, क्या हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, टॉस की टाइमिंग क्या है और अहमदाबाद के मौसम का हाल.
आरसीबी बनाम गुजरात फाइनल मैच के लिए पिच रिपोर्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की मिक्स्ड-सॉइल वाली पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा. इस पिच को हाई-स्कोरिंग के लिए जाना जाता है. इस पिच ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की मेजबानी की थी और इसी सीजन की शुरुआत में इसी पिच पर गुजरात ने आरसीबी के खिलाफ लीग-स्टेज में जीत दर्ज की थी. हालांकि यह मैदान आरसीबी के लिए भी बहुत ही खास है. इसी वेन्यू पर आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल ट्रॉफी जीता है.
आरसीबी बनाम गुजरात- हेड टू हेड
कुल खेले गए मैच: 9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीती: 5
गुजरात टाइटंस जीती: 4
कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी और गुजरात के बीच होने वाले इस ब्लॉकबस्टर आईपीएल 2026 फाइनल के लिए पूरे 40 ओवरों के खेल की गारंटी है. मौसम विज्ञान विभाग ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि मैच के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं हैं. दिन में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद. हालांकि, मैच के दौरान ह्यूमिडिटी यानी उमस के कारण खिलाड़ियों की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा शाम में ओस की संभावना जताई गई है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है. इसका मतलब है कि टॉस जीतने वाला कप्तान निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम डार, जैकब डफी.
इम्पैक्ट प्लेयर: रोमारियो शेफर्ड / सुयश शर्मा
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर: अरशद खान / आर साई किशोर
कहां देख पाएंगे आईपीएल 2026 का फाइनल
आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी. इस दौरान फैंस अपने पसंदीदा भाषा की कमेंट्री भी सुन सकते हैं.
आज के IPL मैच के टॉस का समय
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आज के आईपीएल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा, जबकि मैच शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



