करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी आने वाली ओटीटी सीरीज़ ‘ब्राउन’ का ट्रेलर. जी हां शनिवार दोपर इसका ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ, हर तरफ उनकी सीरीज का ट्रेलर वायरल होने लगा. इस सीरीज में उनका बिल्कुल अलग और रॉ अवतार देखने को मिल रहा है. लोग इस नए लुक और किरदार को देखकर काफी हैरान भी हैं और तारीफ भी कर रहे हैं.
ब्राउन ट्रेलर आउट
ट्रेलर में उनका लुक पहले से पूरी तरह अलग है और वह एक ऐसे रोल में दिख रही हैं जिसमें दर्द, गुस्सा और इमोशनल स्ट्रगल साफ झलकता है. सोशल मीडिया पर ब्राउन का ट्रेलर काफी वायरल हो रहा है, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं.
51 साल की उम्र में भी कमाल की एक्टिंग
करिश्मा इस सीरीज में रीटा ब्राउन नाम की पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं, जो कोलकाता पुलिस फोर्स में काम करती हैं. लेकिन यह कोई साधारण कॉप नहीं वह एक शराबी, दवाइयां खाने वाली, मानसिक रूप से टूटी हुई महिला है जो एक सिरियल किलर की खोज में निकली है..टीजर में उन्हें शराब पीते, पिल खाते और सिगरेट पीते देखा जा सकता है. जो उनके करियर का सबसे “रॉ” रोल बताया जा रहा है.
ट्रेलर को लेकर करिश्मा ने कही ये बात
करिश्मा ने The Hindu से बातचीत में कहा था कि यह किरदार बेहद असली और आम इंसान जैसा है. उन्होंने बताया कि यह रोल उनके लिए काफी अलग है और उनके कम्फर्ट जोन से बाहर है. इसलिए उन्होंने इस किरदार को निभाने के लिए खुद को पूरी तरह इसमें ढालने की कोशिश की. इस सीरीज में करिश्मा एक साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन Delhi Belly फेम अभिनय देव ने किया है.
फैन्स का रिएक्शन:
टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तारीफों की बौछार कर दी. कई ने लिखा -“पुरानी खिलाड़ी मैदान में उतर चुकी हैं” और कुछ ने कहा कि करिश्मा का यह चेंज स्टाइल उन्हें शॉक कर गया. फैंस ने कहा कि करिश्मा कपूर ने खुद को एक बार फिर नए अंदाज में पेश किया है और उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन काफी दमदार है. कई लोगों ने इसे उनकी “कमबैक परफॉर्मेंस” जैसा बताया. बता दें कि सीरीज़ में करिश्मा के साथ सुर्या शर्मा, सनीज़ा राजदान, हेलेन और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. यह शो 5 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा.
कुल मिलाकर, करिश्मा कपूर का यह नया अवतार उनके करियर में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जहां वह एक बार फिर साबित कर रही हैं कि अभिनय में वह आज भी उतनी ही मजबूत हैं जितनी पहले थीं.
About the Author
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



