Image Slider

Last Updated:

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अब अमेरिका के मशहूर इरविन आम की खेती शुरू हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब एक हजार रुपये किलो बताई जाती है. जामुनी रंग और आकर्षक लुक वाला यह आम गोपालपुर गांव के किसान विपिन सिंह अपने बगीचे में उगा रहे हैं.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में अब विदेशी किस्म के आमों की खेती चर्चा का विषय बन गई है. रामपुर नैकिन क्षेत्र के गोपालपुर गांव के किसान विपिन सिंह ने अपने बगीचे में अमेरिका के फ्लोरिडा में उगाए जाने वाले मशहूर इरविन आम की खेती शुरू कर दी है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम की कीमत करीब 1000 रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. अपने अनोखे जामुनी रंग और आकर्षक लुक की वजह से यह आम लोगों को पहली नजर में ही पसंद आ रहा है.

गोपालपुर निवासी विपिन सिंह ने 75 डिसमिल जमीन में एक अनोखा आम का बगीचा तैयार किया है. इस बगीचे में करीब 110 आम के पेड़ लगाए गए हैं, जिनमें 50 अलग-अलग किस्मों के आम शामिल हैं. इनमें 15 किस्में ऐसी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखती हैं. सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है अमेरिका का इरविन आम. इसका रंग सामान्य आमों से बिल्कुल अलग कत्थई और बैंगनी होता है, जिससे यह बेहद खूबसूरत दिखाई देता है.

सीधी की धरती पर उगा अमेरिका आम
इरविन आम की डिमांड विदेशों में काफी ज्यादा है. यही वजह है कि इसका दाम सीजन शुरू होने से पहले काफी ऊंचा रहता है. सीजन खत्म होने के बाद भी इसकी कीमत एक हजार रुपये किलो से कम नहीं होती. फिलहाल उनके बगीचे में इरविन आम के चार पौधे लगाए गए है. हर आम का वजन करीब 250 ग्राम तक होता है.हालांकि इसकी खेती आसान नहीं मानी जाती. रंगीन और मुलायम छिलके की वजह से इसमें जल्दी कीड़े लगने का खतरा रहता है. यही कारण है कि आमों को सुरक्षित रखने के लिए उन पर जालीदार कपड़ा लगाया जा रहा है. दिलचस्प बात यह भी है कि इसके चमकीले रंग की वजह से पक्षी भी इस आम की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं.
सीधी में विदेशी आम की खेती शुरू होने से अब आसपास के किसान भी प्रेरित हो रहे हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||