Nawazuddin Siddiqui Best Movies on Amazon Prime : नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पांच बेहतरीन फिल्में अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद हैं. इसमें ग्लोबल लेवल पर सराही गई रोमांटिक फिल्म ‘द लंचबॉक्स’ और प्यारी सी लव स्टोरी ‘फोटोग्राफ’ शामिल हैं. ‘अनवर का अजब किस्सा’ आपको झकझोर देगी. अमिताभ बच्चन स्टारर सस्पेंस थ्रिलर ‘तीन’ भी आपको भाएगी. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हर फिल्म में यादगार किरदार निभाए हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हर फिल्म में दिलचस्प किरदार निभाया है.
नई दिल्ली: अगर आप नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों के दीवाने हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो आपके लिए एकदम सही जगह है. नवाज भाई की खूबी यही है कि वे चाहे लीड रोल में हों या किसी सपोर्टिंग किरदार में, अपनी दमदार अदाकारी से महफिल लूट लेते हैं. प्राइम वीडियो पर उनकी कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें देखकर आप उनकी एक्टिंग के और भी बड़े फैन हो जाएंगे. इन फिल्मों में उन्होंने इतने अलग और अनोखे किरदार निभाए हैं कि हर एक कहानी आपको खुद से बांधे रखेगी, तो चलिए बिना देर किए उनके इस लाजवाब सिनेमाई सफर पर एक नजर डालते हैं.
अगर आप दिल-मन के सुकून के लिए कुछ देखना चाहते हैं, तो आपको उनकी दो फिल्में जरूरी देखनी चाहिए. पहली फिल्म है- ‘द लंच बॉक्स.’ इसमें इरफान खान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक सहायक भूमिका निभाई है और अपनी मासूम अदाकारी से सबका दिल जीत लिया है. यह मुंबई के डिब्बावालों की एक छोटी सी गलती से शुरू हुई एक अनोखी लव स्टोरी है. दूसरी फिल्म है- ‘फोटोग्राफ.’ इसमें नवाज ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर तस्वीरें खींचने वाले एक सीधे-साधे स्ट्रीट फोटोग्राफर का रोल किया है, जो अपनी दादी के दबाव में आकर एक स्टूडेंट (सान्या मल्होत्रा) को अपनी नकली मंगेतर बनने के लिए मना लेता है.
करीबियों के साथ नवाजुद्दीन की इन 5 फिल्मों का उठाएं लुत्फ
अगर आप कुछ अलग और गहरे जज्बातों से भरी फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो ‘अनवर का अजब किस्सा’ आपके लिए ही बनी है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने ‘अनवर’ नाम के एक ऐसे जासूस का किरदार निभाया है जो थोड़ा अनाड़ी है, लेकिन दूसरों के केस सुलझाते-सुलझाते वह खुद अपनी जिंदगी के मायने और पुराने अतीत को खंगालने लगता है. यह फिल्म सीधे आपके दिल को छूती है. इसी के साथ प्राइम वीडियो पर मौजूद ‘तीन’ (TE3N) एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर है, जो आपको आखिरी तक बांधकर रखेगी. फिल्म में अमिताभ बच्चन अपनी पोती के किडनैपर की तलाश में भटक रहे हैं. नवाजुद्दीन ने इसमें एक पूर्व पुलिसवाले का बेहद अहम और संजीदा रोल प्ले किया है जो इस गुत्थी को सुलझाने में मदद करता है.
अमेजन प्राइम वीडियो देखें 2017 में आई ‘मॉम’
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘मॉम’ भी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म में अहम भूमिका भले ही दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी की थी, लेकिन नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक चालाक और अजीब दिखने वाले प्राइवेट जासूस का रोल निभाकर पूरी फिल्म में एक अलग ही जान फूंक दी. उनका यह लुक और अंदाज इतना अलग था कि उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो जाता है. अगर इस वीकेंड कुछ धमाकेदार और कड़क एक्टिंग देखने का मूड है, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर जाकर नवाजुद्दीन की इन पांचों फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में डालिए और पॉपकॉर्न लेकर घर पर देखने का आनंद उठाइए.
About the Author
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



