Image Slider

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को नई दिल्ली में ऑटो चालकों के बीच पहुंचे और उनके साथ बैठकर लंच किया। बंगाली मार्केट के पास टोडरमल रोड स्थित पार्क में उन्होंने करीब आधे घंटे तक ऑटो चालकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान राहुल गांधी ऑटो चालक की वर्दी में भी नजर आए और अनौपचारिक तरीके से लोगों से संवाद किया।


मुलाकात के दौरान ऑटो चालकों ने बढ़ती महंगाई, सीएनजी की लगातार बढ़ रही कीमतों और रोजगार संकट का मुद्दा उठाया। एक ऑटो चालक ने बताया कि राहुल गांधी अचानक उनके बीच पहुंचे, साथ बैठकर खाना खाया और सभी की परेशानियां सुनीं। चालकों ने कहा कि उनके बच्चे पढ़-लिख तो गए  हैं, लेकिन उन्हें रोजगार नहीं   मिल पा  रहा है। इस पर राहुल गांधी  ने आश्वासन दिया कि वे संसद में उनके मुद्दों को उठाएंगे। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||