Image Slider

होमखेलक्रिकेटमैं एक बाप हूं…वैभव सूर्यवंशी के साथ जो हुआ उसके बाद फट पड़े इरफान पठान

Last Updated:

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी पर नाराजगी हाजिर की. उन्होंने कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की बॉली लाइन बॉल पर ऐतराज जताया. कहा कि 15 साल के बच्चे के खिलाफ ऐसा करने पर वो सहमत नहीं

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ बॉडी लाइन बॉलिंग पर भड़के इरफान पठान

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने जैसा खेल दिखाया उसने हरा किसी का दिल जीत लिया. उन्होंने आखिरी दम तक लड़ाई लड़ी लेकिन राजस्थान रॉयल्स को जीत नहीं दिला सके. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में 97 रन बनाने के बाद 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी एलिमिनेटर में 47 गेंद में 96 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन का स्कोर खड़ा किया. शुभमन गिल का शतक सूर्यवंशी की मेहनत पर भारी पड़ी और गुजरात टाइटंस ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.

भले ही सूर्यवंशी ने 204.26 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन उनकी पारी में परिपक्वता साफ नजर आई. जब पूरी टॉप और मिडिल ऑर्डर फ्लॉप रही, तब सूर्यवंशी ने जिम्मेदारी उठाई और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. इस दौरान उन्हें कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा. भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने सूर्यवंशी के खिलाफ बॉडीलाइन बॉलिंग पर चिंता जताई.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||