नोएडा एयरपोर्ट पर पहली उड़ान लखनऊ से आएगी। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का जोश ऐसा है कि इंडिगो की इस पहली उड़ान की सभी सीट बुक हो चुकी हैं। शाम के समय वापसी की फ्लाइट में अभी करीब 60% सीटें खाली हैं।
15 जून को उड़ानें शुरू होने के बाद 30 जून तक फ्लाइट शिड्यूल में बदलाव किए जा रहे हैं। इसकी वजह से पहले चालू टिकट बुकिंग को अभी स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उड़ान इंडिगो और अकासा एयर एक जुलाई से ही नियमित रूप से संचालित करेंगी।
नोएडा एयरपोर्ट के लिए लांच कैरियर इंडिगो एयरलाइंस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक सुबह 7:05 बजे लखनऊ से टेक ऑफ होने वाली फ्लाइट 6ई-2278 में सारी सीटें बिक चुकी हैं। नोएडा एयरपोर्ट पर सुबह 8:05 बजे लैंड करने वाली यह फ्लाइट ऑपरेशन शुरू होने की साक्षी बनेगी। राजनीतिक चेहरे भी करेंगे सफर ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के अलावा लखनऊ से कुछ राजनीतिक चेहरे भी इस उड़ान के साक्षी बनने जा रहे हैं। सभी की टिकट पहले से बुक हैं।
इंडिगो की खास तैयारी
इस उड़ान खास बनाने के लिए इंडिगो ने भी अपनी नई एयरक्राफ्ट एयरबस 321 नियो का उपयोग करने की योजना बनाई है। इसमें कुल 195 सीटें हैं जिसमें से 12 बिजनेस क्लास और 183 इकॉनमी क्लास हैं। यही फ्लाइट बाद में नोएडा एयरपोर्ट से बंगलुरू के लिए टेक ऑफ करेगी। शाम को नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट के लिए एयरबस ए-320 फ्लाइट का उपयोग होना है। इसमें 186 इकॉनमी क्लास सीटें हैं।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



