Last Updated:
IPL 2026 Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का सीजन बहुत ही खराब गुजरा. टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. इसके साथ ही अब लगातार ड्रेसिंग रूम की कुछ ऐसी बातें सामने आ रही है जिससे मुंबई इंडियंस के अधिकारियों की नींद उड़ गई है और वे जल्द इसका समाधान खोज रहे हैं.
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस
यही कारण है कि ड्रेसिंग रूम की बातें लगातार लीक होने से फ्रेंचाइजी के प्रमुख पदाधिकारी बेहद निराश हैं. यहां तक कि क्रिकेट जगत के अंदरूनी सूत्र भी इस बात से हैरान हैं कि पिछले कुछ सीजन में घटनाक्रम किस तरह बदला है और कैसे ड्रेसिंग रूम की गोपनीयता के साथ लगातार समझौता किया गया है जो कि टीम के लिए यह बिल्कुल भी ठीक बात नहीं है.
मुंबई के अधिकारी ने कड़े शब्दों में खिलाड़ियों के चेताया
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बातचीत में मुंबई के एक अधिकारी ने कहा, “मतभेद लगभग हर ड्रेसिंग रूम में होते हैं, लेकिन जब से हार्दिक की वापसी हुई है, मुंबई इंडियंस में गुटबाजी और कड़वाहट असामान्य रूप से बहुत बढ़ गई है. जो कुछ हो रहा है उसे समझने के लिए किसी विशेषज्ञ की जरूरत नहीं है, लेकिन मुंबई जैसी फ्रेंचाइजी के लिए जो हमेशा अपने मुख्य खिलाड़ियों को महत्व देती आई है, ये लगातार होने वाले लीक्स एक बड़ी चिंता का विषय हैं. यह एक कड़ा शब्द है लेकिन यही हकीकत है. उस ड्रेसिंग रूम ने दिग्गज खिलाड़ी कप्तानी के बदलाव और बहुत कुछ देखा है, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ.”
सूत्र ने आगे कहा, “मैनेजमेंट को ये चीजें बिल्कुल पसंद नहीं आ रही हैं. कुछ खिलाड़ियों द्वारा सोशल मीडिया पर इमोजी पोस्ट करने के बाद काफी ड्रामा हुआ था और तब से यह सिलसिला थमा नहीं है. चाहे ड्रेसिंग रूम में साफ तौर पर दिखने वाला गुट हो या मैदान पर खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज या उनके खेलने का तरीका. समस्याएँ बिल्कुल साफ हैं. अगर खिलाड़ियों को लगता है कि वे मुंबई इंडियंस को हल्के में ले सकते हैं तो उन्हें इस पर फिर से सोचने की जरूरत है. निश्चित रूप से प्राथमिकताएं सही नहीं हैं. खिलाड़ी मैदान पर वापसी करने में बहुत लंबा समय ले रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि हर कोई बस अपनी अटेंडेंस लगाने आ रहा है.”
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



