Image Slider

होमखेलक्रिकेटगेंदबाजों की कुटाई करने के बाद घंटो कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में जो हंगामा क्रिकेट की दुनिया में मचाया है उसकी वजह से हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है. कमाल की बात यह है कि बड़े बड़े नामी गेंदबाजों की कुटाई करने वाले ये खिलाड़ी अब कार्टून देखकर ही मजे करता है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को टीवी पर कार्टून देखना है पसंद

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेली शानदार पारियों के बाद उन्हें जल्दी भारत टीम में शामिल करने की चर्चा तेज हो गई है. 600 से ज्यादा रन ठोक सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है. दुनिया इस 15 साल के बल्लेबाज की बैटिंग देख हैरान है. पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने जमकर चौके छक्के बरसाए हैं. मैदान पर बेखौफ बैटर अंदर से अभी भी एक बच्चा हैं, जिसे अपने कमरे में कार्टून देखना बहुत पसंद है.

अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से गेंदबाजों के अंदर दहशत भरने वाले सूर्यवंशी ने कार्टून देखने की अपनी आदत के बारे में खुलकर बताया. उन्होंने कहा कि दुनिया के टॉप गेंदबाजों के खिलाफ सफलता भी उन्हें उतनी शांति नहीं देती, जितनी एक-दो घंटे टीवी के सामने बैठने से मिलती है. उन्होंने जियोस्टार के साथ बातचीत में कह, “जब मैं दो-तीन साल पहले घर पर रहता था और मैच खेलता या प्रैक्टिस करता था. जब भी घर पर फ्री टाइम मिलता था, मैं कार्टून देखता था और मुझे बहुत मजा आता था. आज भी जब मुझे लगता है कि मुझे थोड़ा रिलैक्स या शांति चाहिए, तो मैं कार्टून देखता हूं. मैं अपने कमरे में आराम से बैठकर जो भी कार्टून पसंद हैं, वो देखता हूं. इससे बहुत अच्छा महसूस होता है और घर की बहुत याद आती है.”

15 साल के सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 की नीलामी से पहले खरीदा था. बातचीत के दौरान उन्होंने फ्रेंचाइजी से 1.10 करोड़ रुपये की बोली पाने की प्रक्रिया के बारे में भी बताया. यह युवा खिलाड़ी अभी रुकना नहीं चाहता, वह अपनी फॉर्म और लय को आगे बढ़ाना चाहता है.

आगे उन्होंने कहा, “मुझे सबसे पहले टीम मैनेजर रोमी भिंडर सर का कॉल आया था. मैं दुबई में था और नीलामी भी वहीं हो रही थी. ट्रायल्स के बाद मैंने उनसे बात की थी और उन्होंने कहा था कि वे मेरे लिए जाएंगे. फिर हमने दो-तीन मिनट कॉल पर बात की और उन्होंने मुझे बधाई दी. अपने डेब्यू मैच में मैंने पहली ही गेंद पर छक्का मारा, तो वह बहुत खास पल था और एक शानदार याद है. फिर उसी सीजन में मैंने शतक लगाया, जो मेरे परिवार और मेरे लिए बहुत गर्व का पल था. यह मेरा सिर्फ तीसरा मैच था, तो आईपीएल करियर की ऐसी शुरुआत करना बहुत अच्छा लगा और अब मैं उसी लय को आगे बढ़ा रहा हूं,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||