बॉलीवुड फिल्मों में खतरनाक विलेन बनकर दर्शकों को डराने वाले कई स्टार्स की बेटियां असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं. कोई फिल्मों में एक्टिव है तो कोई फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में अपना नाम बना रही है. इन स्टार किड्स का ग्लैमरस अंदाज अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेता है. आइए जानते हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन्स की खूबसूरत बेटियों के बारे में, जो अपने लुक्स और स्टाइल से हीरो की बेटियों से कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं
फिल्मों में अपनी खतरनाक हंसी, दमदार डायलॉग्स और विलेन वाले किरदारों से लोगों के दिलों में डर पैदा करने वाले कई एक्टर्स की बेटियां आज ग्लैमर वर्ल्ड में छाई हुई हैं. किसी ने फिल्मों में अपनी पहचान बनाई तो कोई फैशन और सोशल मीडिया की दुनिया में स्टार बन गई. दिलचस्प बात ये है कि पर्दे पर खतरनाक दिखने वाले इन विलेन स्टार्स की बेटियां असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. आइए जानते हैं उन स्टार डॉटर्स के बारे में, जिनके पिता कभी बॉलीवुड के सबसे चर्चित विलेन माने जाते थे.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का है. ‘अंदाज अपना अपना’, ‘राजा बाबू’ और ‘कुर्बान’ जैसी फिल्मों में अपने नेगेटिव और कॉमिक रोल से पहचान बनाने वाले शक्ति कपूर को बॉलीवुड का आइकॉनिक विलेन माना जाता है. उनकी बेटी श्रद्धा आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. श्रद्धा अपने सिंपल लुक, खूबसूरती और दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं.
बॉलीवुड के विलेन की बेटी होकर श्रद्धा अपनी स्वीटनेस के लिए जानी जाती हैं. अक्सर फैंस कमेंट में इससे जुड़ी तमाम फनी बातें उनकी फोटोज पर लिखते हैं.श्रद्धा के इंस्टाग्राम पर 93M फॉलोवर्स हैं. अक्सर श्रद्धा अपनी क्यूट हरकतें और स्वीटनेस के चलते चर्चा में रहती हैं. श्रद्धा को फैंस बॉलीवुड के विलेन्स की सबसे खूबसूरत बेटी कहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
90 के दशक में कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले रजत बेदी को लोग खासतौर पर उनके खतरनाक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए याद करते हैं. उनकी बेटी वेरा बेदी सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से चर्चा में रहती हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक फिल्मों में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी खूबसूरती के चलते वह काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं.
वेरा जब भी किसी इवेंट या पब्लिकली स्पॉट होती हैं,सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी फोटोज वायरल हो जाती हैं. फिल्मों में कदम रखे बिना इंटरनेट पर उनके कई फैन पेज बने हुए हैं,फैंस तो उनकी तुलना यंग करीना कपूर तक से करते हैं. इस बात की चर्चा तब बढ़ी जब, रजत की बेटी’ बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं थीं, इस इवेंट के बाद से उनकी खूबसूरती देख फैंस को यंग बेबो याद आ गईं थीं.
सुनील शेट्टी ने हीरो के साथ-साथ ‘धड़कन’, ‘मैं हूं ना’ और कई फिल्मों में दमदार ग्रे शेड किरदार निभाकर भी खूब तारीफ बटोरी थी. उनकी बेटी आथिया शेट्टी फैशन और स्टाइल की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं. फिल्मों से दूर रहने के बावजूद अथिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं.
जैकी श्रॉफ ने ‘परिंदा’ और कई एक्शन फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाया है. उनकी बेटी कृष्णा श्रॉफ फिटनेस इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम बन चुकी हैं. कृष्णा का बोल्ड और फिटनेस अवतार सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है.
दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का नाम आज भी बॉलीवुड के खूंखार खलनायकों में शामिल है. वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी वो फैंस के दिलों में जिंदा है. वहीं, अमरीश पुरी की बेटी का नाम नम्रता पुरी है, जो एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं. नम्रता बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


