Image Slider

Last Updated:

CM Yogi in Mau: मऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए मुख़्तार अंसारी पर निशाना साधा. मऊ दंगों का जिक्र कर उन्होंने कहा कि आज भी कोई उसे भुला नहीं है. लेकिन अब कोई माफिया किसी हिंदू धमका नहीं सकता. अगर सुरक्षा में सेंधा लगाने की कोशिश हुई तो यमलोक से सामना होगा.

अब कोई माफिया किसी हिंदू को धमका नहीं सकता.. मुख़्तार के गढ़ में गरजे CM योगी Zoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा को किया संबोधित

मऊ. मुख़्तार अंसारी के गढ़ मऊ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि ए.बी.ए. अगर कोई माफिया सुरक्षा में सेंध लगाएगा तो यमलोक का टिकट उसे मिलेगा. उन्होंने माफिया मुख़्तार अंसारी का बिना नाम लिए हुए कहा कि अब कोई माफिया पिस्तौल लहराकर खुले जीप में चलकर हिंदुओं को धमका नहीं सकता.

उन्होंने कहा कि मऊ जनपद के लोग भूले नहीं होंगे, जिनकी उम्र 30-35 वर्ष से ऊपर है, वे जानते होंगे. 2005 में, 21 वर्ष पहले इसी मऊ को जलाने का कुत्सित प्रयास हुआ था. कैसे सत्ता के संरक्षण में माफिया एक उत्सव भरे आस्था के केंद्र रामलीला के आयोजन में व्यवधान पैदा करके निर्दोष हिंदुओं का कत्लेआम कर रहे थे. तब की सरकार उन माफिया के सामने नतमस्तक थी और यहां की सुरक्षा खतरे में थी. अराजकता का तांडव था. विकास के कार्य तो नहीं होते थे, गरीब को कोई सुविधा भी नहीं मिलती थी. लेकिन चंदा जुटा-जुटा करके भी अगर वह कहीं पर कोई अपना आयोजन करना चाहता था तो उसे होने नहीं दिया जाता था. रामलीला का आयोजन, यज्ञ का आयोजन, रामनवमी, जन्माष्टमी, शिवरात्रि नहीं होने दिया जाता था. उसमें व्यवधान पैदा किया जाता था.

आज यूपी की पहचान बदली

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी स्कूल नहीं जा सकती थी. शोहदे परेशान करते थे. कभी भी उसको उठा करके ले जाया जाता था. व्यापारी सूर्यास्त के पहले अपने प्रतिष्ठान को बंद करने के लिए मजबूर होता था. जब परिवार का कोई सदस्य सूर्यास्त के पहले घर नहीं पहुंचता था तो लोगों में चिंता होती थी कि पता नहीं क्या हो जाए. उस अराजकतापूर्ण माहौल में, दंगा और कर्फ्यू से ग्रस्त माहौल में, पहचान का संकट यहां के युवाओं के सामने खड़ा हुआ था. लेकिन डबल इंजन की सरकार में प्रदेश की पहचान बदली. आज कोई दंगा नहीं होता, कहीं कर्फ्यू नहीं लगता. बेटियां और व्यापारी सुरक्षित है. अब यूपी के विकास में कोई रुकावट नहीं डाल सकता. अगर रुकावट डालेगा तो उसका यमलोक का टिकट काटना तय है.

गरीबों को मिल रहा घर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों के पास घर नहीं था. आज सरकार गरीबों को घर दे रही है. पहले की सरकारों में ऐसा क्यों नहीं हुआ? आज गरीबों को राशन मिल रहा है. यूपी में बच्चो को बेहतर शिक्षा मिल रही है.  यूपी में मेडिकल कॉलेज बने हैं, स्वस्थ्य व्यवस्था में सुधर हुआ है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||