Image Slider

गुरुवार को फ्लोरिडा में जोरदार धमाके ने इलाके को दहला दिया. साथ ही अरबों डॉलर रुपये और 10 साल की मेहनत भी स्वाहा हो गई. दरअसल ब्लू ओरिजिन ने फ्लोरिडा में अपने एक दशक की मेहनत से तैयार किए न्यू ग्लेन रॉकेट को लांच किया, तभी ऐसी घटना घटी जो अक्सर लोगों ने हॉलीवुड फिल्मों में देखी होगी, हालांकि इसमें कंपनी को खासा नुकसान हुआ और अरबों डॉलर तबाह हो गए. साथ ही एलन मस्क को टक्कर देने का सपना भी चकनाचूर हो गया.

द न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक गुरुवार रात को ब्लू ओरिजिन का विशाल न्यू ग्लेन रॉकेट लॉन्च पैड पर ही आग के गोले में तब्दील हुआ और जोरदार धमाके के साथ फट गया. यह दृश्य हॉलीवुड की एक्शन फिल्म जैसा लग रहा था.

लाइव वीडियो में देखा गया कि रात करीब 9 बजे जैसे ही टेस्ट शुरू हुआ, रॉकेट एक ह्यूज आग के गोले में बदल गया. जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने साफ बताया कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

इस घटना को लेकर जेफ बेजोस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया, “अभी कारण पता लगाना जल्दबाजी होगी, लेकिन हम इसकी जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. बहुत मुश्किल दिन था, लेकिन जो भी टूटा है उसे हम दोबारा बनाएंगे और उड़ान भरेंगे. यह कोशिश योग्य है.”

10 साल की मेहनत हो गई पानी
दरअसल न्यू ग्लेन रॉकेट को बनाने में 10 साल लगे हैं और इसमें अरबों डॉलर खर्च हुए हैं. इसका मकसद एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी और उसके स्टारशिप रॉकेट को टक्कर देना था, हालांकि इस घटना से अब कंपनी को बड़ा झटका लगा है.

वहीं इस घटना के वीडियो को देखकर एलन मस्क भी खुद को रोक नहीं पाए और ट्वीट किया, “बहुत दुखद. रॉकेट बनाना आसान नहीं है.”

नासा के एडमिनिस्ट्रेटर जेयर्ड इसाकमैन ने एक्स पर लिखा कि उन्हें लॉन्च कॉम्प्लेक्स 36 पर हुई “असामान्य घटना” की जानकारी है. उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जांच की जाएगी.

उन्होंने कहा, “स्पेसफ्लाइट बहुत कठिन है और नया भारी रॉकेट विकसित करना बेहद मुश्किल काम है. हम अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर इसकी गहराई से जांच करेंगे और आगे के मिशनों पर पड़ने वाले असर का पता लगाएंगे.”

वहीं FAA (अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी) ने बताया कि यह टेस्ट उनके लाइसेंस वाले दायरे में नहीं था. उन्होंने कहा कि हवाई यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा.
यह घटना उस समय हुई जब रॉकेट जल्द ही लॉन्च होने वाला था. इसमें अमेजन के 48 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजना था.

वहीं इस घटना पर फ्लोरिडा के कांग्रेस सदस्य माइक हरिदोपोलोस ने ट्वीट कियाण् “कोई घायल नहीं हुआ, यह राहत की बात है. मैं फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स, इंजीनियर्स और लॉन्च टीम का शुक्रगुजार हूं. फ्लोरिडा के स्पेस कोस्ट और सभी लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं.”

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||