Image Slider

होमखेलक्रिकेटBCCI का नया निर्देश, रिस्ट्रिक्टेड एरिया में स्मार्ट ग्लासेस पहनने पर पाबंदी

Last Updated:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान खिलाड़ियों के स्मार्ट ग्लास को लेकर सख्ती से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है. ये फैसला एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट की रिपोर्ट के बाद लिया गया है. रिस्ट्रिक्टेड एरिया में खिलाड़ी अब स्मार्ट ग्लास का उपयोग नहीं कर पाएंगे.

Zoom

BCCI का नया निर्देश, रिस्ट्रिक्टेड एरिया में स्मार्ट ग्लासेस पहनने पर पाबंदी

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में अत्याधुनिक संचार उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को नई एडवाइजरी जारी की गई है. स्मार्ट ग्लासेस, सनग्लासेस और गॉगल्स के इस्तेमाल को लेकर सख्त हिदायत दी गई है. एंटी-करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट (ACSU) ने बीसीसीआई के साथ खास जानकारी साझा की है.  इसमें बताया गया है कि कुछ कंपनियां टी20 लीग में शामिल खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों को खास उपकरण बेचने की कोशिश कर रही हैं.

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, ACSU ने बीसीसीआई को बताया कि ये स्मार्ट आईवियर प्रोडक्ट्स लाइव स्ट्रीमिंग, टेक्स्ट मैसेज भेजने में सक्षम हैं. वाई-फाई या मोबाइल डेटा के जरिए ऑडियो-वीडियो कॉल करने में सक्षम हैं. इससे चिंता जताई गई है कि इन उपकरणों का लाइव मैच के दौरान गलत इस्तेमाल हो सकता है.

एक सूत्र के हवाले से दैनिक अखबार ने लिखा, “पहनने योग्य तकनीक और भी एडवांस हो रही है. इससे छुपे हुए संचार तरीकों को लेकर चिंता बढ़ रही है. ACSU की ताजा कार्रवाई इस बात को दर्शाती है कि लीग integrity risks से निपटने के लिए लगातार सतर्क है.”

लीग पर निगरानी और बढ़ गई है क्योंकि बीसीसीआई ने इस महीने की शुरुआत में आठ पेज की गाइडलाइन जारी की थी. इसमें खिलाड़ियों, टीम मालिकों और अधिकारियों द्वारा गंभीर प्रोटोकॉल उल्लंघन को उजागर किया गया था. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने 10 फ्रेंचाइजी को भेजे ईमेल में लिखा, “बीसीसीआई के ध्यान में आया है कि मौजूदा आईपीएल सीजन के दौरान खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और टीम अधिकारियों के बीच कुछ अनुचित व्यवहार और प्रोटोकॉल उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “अगर इन घटनाओं को नजरअंदाज किया गया, तो इससे टूर्नामेंट, संबंधित फ्रेंचाइजी और बीसीसीआई की प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही इससे व्यक्तियों और फ्रेंचाइजी को कानूनी और सुरक्षा संबंधी जोखिम भी हो सकते हैं,”

आईपीएल 2026 में पहले भी राजस्थान रॉयल्स के एक मैनेजर ने विवाद खड़ा कर दिया था. उन्हें लाइव मैच के दौरान टीम डगआउट में ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास बैठकर मोबाइल फोन इस्तेमाल करते देखा गया था. इसको लेकर बड़ा बवाल हो गया था और बोर्ड की तरफ से एक्शन भी लिया गया.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||