दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने रियलिटी शो में अपनी फिल्म कटी पतंग की शूटिंग का एक हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि नैनीताल में सुपरहिट गाने जिस गली में तेरा घर की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार राजेश खन्ना को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. जब फैंस को अपने चहेते स्टार से मिलने का मौका नहीं मिला, तो वे गुस्से में आ गए और अचानक सेट पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. सुरक्षा को देखते हुए डायरेक्टर शक्ति सामंत के पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्हें तुरंत शूटिंग रोककर पैकअप करना पड़ा.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी और दिग्गज अदाकारा आशा पारेख ने हाल ही में म्यूजिक रियलिटी शो इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचकर चार चांद लगा दिए. शो के दौरान माहौल तब बेहद खुशनुमा और यादगार हो गया, जब आशा पारेख ने होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म कटी पतंग के सुपरहिट गाने जिस गली में तेरा घर को रीक्रिएट किया.
दोनों का यह रोमांटिक और मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसने फैंस को पुराने सुनहरे दौर की याद दिला दी. इसके बाद आशा पारेख ने राजेश खन्ना के साथ इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और अनसुना किस्सा भी शेयर किया.
उस यादगार दौर को याद करते हुए आशा पारेख ने हंसते हुए बताया, ‘इस गाने की शूटिंग के लिए हम सब नैनीताल गए हुए थे. जब शूटिंग शुरू होनी थी, तब राजेश खन्ना किसी तरह झील तक पहुंचे और हमें वहां एक नाव में बैठना था. लेकिन राजेश खन्ना को देखने के लिए वहां इतनी भारी भीड़ उमड़ पड़ी कि हम चाहकर भी नाव तक नहीं पहुंच पा रहे थे. आलम यह था कि उस हुजूम के आगे हमारे लिए नाव पर चढ़ना भी नामुमकिन हो गया था.’
Add News18 as
Preferred Source on Google
दिग्गज अदाकारा ने आगे बताया कि कैसे उस बेकाबू भीड़ की वजह से शूटिंग लोकेशन पर अफरा-तफरी मच गई थी. उन्होंने उस डरावने पल को याद करते हुए कहा, ‘भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को राजेश खन्ना से मिलने का मौका ही नहीं मिल पा रहा था. इस बात से नाराज होकर वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया. चारों तरफ से इतने पत्थर गिरने लगे कि हम सब डर गए कि आखिर यह क्या हो रहा है.’
उन्होंने आगे बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर शक्ति सामंत के पास शूटिंग रोकने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था. आशा जी ने कहा, ‘डायरेक्टर शक्ति सामंत जी ने साफ कह दिया कि इस माहौल में शूटिंग करना नामुमकिन है, इसलिए उस दिन हमें तुरंत पैकअप करना पड़ा. इसके बाद भारी पुलिस बल बुलाया गया और भीड़ को दूर करने के बाद ही इस गाने की शूटिंग पूरी हो सकी.’
‘कटी पतंग’ साल 1971 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन और यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है. यह फिल्म राजेश खन्ना के करियर के लिए भी एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी. शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजेश खन्ना और आशा पारेख की जोड़ी ने प्यार, त्याग और पहचान की एक बेहद खूबसूरत और भावुक कहानी पर्दे पर उतारी थी.
फिल्म कटी पतंग का संगीत तो ऐसा था कि इतिहास बन गया. ‘ये शाम मस्तानी’, ‘प्यार दीवाना होता है’ और ‘ये जो मोहब्बत है’ जैसे इसके एवरग्रीन गाने आज रिलीज के 55 साल बाद भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. इस मूवी में राजेश खन्ना के साथ आशा पारेश की केमिस्ट्री खूब पसंद की गई थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



