उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में अपनी कथा के दूसरे दिन बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर टिप्पणी की, जो काफी चर्चा में है। उन्होंने हलके-फुल्के अंदाज में कहा- हमारा सपना है कि काश भारत का रुपया इतना मजबूत हो कि अमेरिका वाला ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दे, तब हम 1 रुपया दें…। उन्होंने राजनीतिक दलों पर भी तंज कसते हुए कहा- साधना से निकले तो बहुत कांड हुए भारत में। कॉकरोच निकला। भारत भी गजब है, जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गईं, पर इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है। महंगाई और ईंधन खपत पर बोलते हुए शास्त्री ने कहा- आम जनता से डीजल-पेट्रोल कम जलाने की अपील की जाती है, लेकिन नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि तीन महीने के लिए नेताओं की सैलरी काटी जानी चाहिए। यहां नेताओं से उनका मतलब मंत्री, सांसद-विधायकों से था। बता दें कि शास्त्री ने बद्रीनाथ धाम में 21 दिनों की कठिन साधना की। अब वे यहां सत्यनारायण की कथा कह रहे हैं। देखिए तस्वीरें गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए 27 जुलाई को ज्ञापन गुरुवार को धीरेंद्र शास्त्री ने गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की थी। यह अभियान 27 जुलाई को भारत के सभी जिलों में चलाया जाएगा, जिसमें ज्ञापन सौंपने और हस्ताक्षर अभियान शामिल होगा। गाय को खाने वाले भी राष्ट्र माता बनाने की मांग कर रहे शास्त्री ने मौलाना मदनी का जिक्र करते हुए कहा था- “हम लोग गाय को रोटी खिलाते हैं। कुछ लोग रोटी के साथ गाय खाते हैं, लेकिन अब वे भी गोमाता को राष्ट्र माता बनाने के समर्थन में आगे आ रहे हैं। देश बदल रहा है। उन्होंने संत समाज से भी आग्रह किया कि सभी संत, महात्मा और सनातनी दिल्ली पहुंचकर गोमाता को राष्ट्र माता बनाने की मांग को मजबूती प्रदान करें।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



