बालाजी पिज्जा कॉर्नर के आदर्श अग्रवाल ने बताया कि ठेले पर पिज्जा बनाने वाले ने कहा कि पिज्जा तैयार करने में शुद्ध और देशी चीजों प्रयोग होता है. वहीं, चीज और मक्खन का प्रयोग भी अमूल का करते हैं. यह सबसे उत्तम माना जाता है. पिज़्ज़ा के लिए बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड मसालों का उपयोग करते हैं.
बालाजी पिज्जा कॉर्नर के आदर्श अग्रवाल ने लोकल 18 से बताया कि ठेले पर पिज्जा बनाने वाले ने कहा कि पिज्जा तैयार करने में शुद्ध और देशी चीजों प्रयोग होता है. वहीं, चीज और मक्खन का प्रयोग भी अमूल का करते हैं. यह सबसे उत्तम माना जाता है. पिज़्ज़ा के लिए बाजार में उपलब्ध ब्रांडेड मसालों का उपयोग करते हैं. उन्हें मिलाकर घर पर तैयार करते हैं. पिज़्ज़ा में अलग-अलग सॉस का प्रयोग होता है. बाकी ग्राहकों को कुछ अलग से चाहिए होता है तो उनके डिमांड पर मिलाते हैं. उनके आंखों के सामने ही उनका पिज़्ज़ा तैयार होता है.
बेहद कम है दाम
आदर्श अग्रवाल ने बताया कि पिज़्ज़ा का धाम छोटे वाले 130 रुपये और बड़े पिज्जा का दाम 170 रुपये हैं. यह खाने के पर्याप्त रहता है. बाजार से कम रेट पर मिलता है. करीब 3 सालों से यहां पर दुकान लगा रहा हूं. काफी संख्या में खाने के लिए लोग आ रहे हैं. टेस्ट काफी अच्छा रहता है. दाम भी कम है. ऐसे में दुकान खुलने के बाद ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ती है. छोटू पिज़्जा की ज्यादा डिमांड है. लोग ज्यादा पसंद करते हैं.
लाजवाब है स्वाद
लकी यादव ने बताया कि इनके यहां हम हमेशा खाने के लिए आते हैं. 10 किलोमीटर दूर से आए हैं. सबसे स्वादिष्ट पिज़्जा बनाते हैं. कई बार यहाँ पर आकर पिज्जे का स्वाद ले चुके हैं. आस-पास कई दुकानें हैं, लेकिन इनके पिज्जे के स्वाद का कोई तोड़ नहीं है. आंख के सामने तैयार होता है और कुछ ही मिनटों में चट कर जाते हैं. यहाँ आ रहे हैं तो एक बार जरुर पिज्जे के स्वाद को ट्राई करें.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



