Last Updated:
भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त खेल दिखाया. चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 38 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की. इस मुकाबले में पहली बॉल पर आउट होकर स्मृति मंधाना ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया..
भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 में इंग्लैंड को हराया
नई दिल्ली. भारतीय टीम की स्टार स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ चल रही चार मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी करने उतरी. गुरुवार (28 मई) को चेल्म्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में भारत ने जीत से खाता खोला. मंधाना ने वुमेन इन ब्लू के लिए पारी की शुरुआत की लेकिन वह मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गईं. इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लॉरेन बेल ने की बॉल पर चार्ली डीन ने उनका कैच पकड़ा.
इस टी20 मैच में पहली ही गेंद पर आउट होकर मंधाना ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. सांगली की 29 साल की क्रिकेटर पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गई हैं जो मैच की पहली गेंद पर आउट हुई हैं. इस मैच में मिला ‘डक’ स्मृति मंधाना का टी20 इंटरनेशनल में छठा डक है. भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उनसे ज्यादा डक सिर्फ शैफाली वर्मा के नाम हैं.
MANDHANA GONE FIRST BALL! 🤯
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



