Image Slider

Last Updated:

ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड की इन 5 हसीनाओं ने पर्दे पर रानी-महारानी का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था.इनकी शानदार एक्टिंग और औरा को देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए थे. लोग आज भी उनके रोल को भूल नहीं पाए हैं, चलिए बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल है.

बॉलीवुड फिल्मों में जब भी रानी-महारानियों की बात होती है, तो इन एक्ट्रेसेस की जरूर याद आ जाती है. जिन्होंने अपने शाही अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और रॉयल लुक से ऐसा जादू चलाया कि दर्शकों की नजरें उन पर टिकी ही रह गई. भारी ज्वेलरी, खूबसूरत लहंगे और आंखों में रॉयल एटीट्यूड के लिए इन हसीनाओं ने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें आज भी फैंस याद करते हैं. ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन अभिनेत्रियों ने अपने शानदार एक्टिंग और शाही औरा से हर किसी को दीवाना बना दिया. आइए जानते हैं उन 5 बॉलीवुड दिवाज़ के बारे में, जिन्होंने रानी-महारानी बनकर पर्दे पर अलग ही छाप छोड़ी. (फोटो साभार-IMDB)

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ऐश्वर्या राय बच्चन का है. उन्होंने फिल्म ‘जोधा अकबर’ में जोधा बाई का किरदार निभाकर हर किसी का दिल जीत लिया था. ट्रेडिशनल राजपूती लुक, शाही गहने और उनकी शांत लेकिन स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी ने इस किरदार को बेहद खास बना दिया. स्क्रीन पर उनका रॉयल अंदाज इतना शानदार लगा कि लोग आज भी उनके इस लुक की तारीफ करते हैं.(फोटो साभार-IMDB)

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दीपिका पादुकोण हैं. उन्होंने ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती का किरदार निभाया था. उनके चेहरे का आत्मविश्वास, शाही चाल और दमदार डायलॉग डिलीवरी ने फैंस को खूब इंप्रेस किया. फिल्म में दीपिका का हर लुक बेहद रॉयल और ग्रेसफुल नजर आया, जिसे देखकर दर्शक दंग रह गए थे. (फोटो साभार-IMDB)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कंगना रनौत ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाकर अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का मन मोह लिया. फिल्म में तलवारबाजी से लेकर उनके वीर अंदाज तक, हर सीन में कंगना का रॉयल और निडर रूप देखने को मिला. उनके इस किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया था. (फोटो साभार-IMDB)

प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काशीबाई के किरदार में नजर आई थीं. उनका शाही मराठी लुक, शानदार एक्सप्रेशंस और इमोशनल एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आई. फिल्म में प्रियंका ने अपने किरदार को इतनी खूबसूरती से निभाया कि दर्शकों ने उनकी खूब तारीफ की. (फोटो साभार-IMDB)

रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘छावा’ में महारानी येसुबाई का किरदार निभाकर अपने रॉयल अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया. ट्रेडिशनल महाराष्ट्रीयन लुक, शाही ज्वेलरी और उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इस किरदार को बेहद खास बना दिया. फिल्म में रश्मिका का शांत लेकिन मजबूत महारानी वाला रूप लोगों को काफी पसंद आया और फैंस ने उनके एक्टिंग की भी खूब तारीफ की.(फोटो साभार-IMDB)

मानुषी छिल्लर ने फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका रॉयल लुक, शाही आउटफिट्स और ग्रेसफुल अंदाज देखने लायक था. मानुषी ने अपने किरदार में खूबसूरती के साथ इमोशन्स भी अच्छे से दिखाए, जिसकी वजह से उनका यह रोल काफी चर्चा में रहा. पर्दे पर उनका महारानी वाला अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आया था.(फोटो साभार-IMDB)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||