सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग मूवी मातृभूमि को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने फिल्म के एक बेहद भव्य गाने की शूटिंग पूरी कर ली है. लगभग 200 डांसर्स के साथ इस ग्रैंड सॉन्ग सीक्वेंस को पूरे 5 दिनों में शूट किया गया है. मुदस्सर खान ने सेट पर सलमान खान की एनर्जी और डांस की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि फिलहाल गाने की एडिटिंग चल रही है और भाईजान ने इसमें वाकई बिल्कुल ‘बाप लेवल’ परफॉर्मेंस दी है.
कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने गाने की शूटिंग का बताया किस्सा.
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली वॉर-ड्रामा फिल्म मातृभूमि की शूटिंग में काफी बिजी हैं. फिल्म से उनका लुका काफी समय पहले आ चुका है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. इसी बीच जाने-माने कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने फिल्म के एक ग्रैंड सॉन्ग सीक्वेंस की शूटिंग को लेकर दिलचस्प खुलासा किया है. मुदस्सर ने शूट के दौरान सलमान खान की जबरदस्त एनर्जी, लगन और उनके लार्जर-देन-लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की है.
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत के दौरान मुदस्सर ने बताया कि इस गाने को बड़े स्केल पर तैयार किया गया है, जिसमें लगभग 200 डांसर्स ने हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, ‘अभी मैंने सलमान खान सर के साथ फिल्म मातृभूमि के लिए एक गाना कोरियोग्राफ किया है, जो कि बहुत बड़े लेवल पर बना है. इसमें 200 डांसर्स शामिल हैं. फिलहाल गाने की एडिटिंग चल रही है, लेकिन भाई ने इसमें जो बाप लेवल परफॉर्मेंस दी है, वह देखने लायक है. हमने इस गाने की शूटिंग पूरे 5 दिनों तक की थी.’
सलमान खान ने अपनी फिजीक पर की खूब मेहनत
बॉडी वेट वर्कआउट रूटीन को किया फॉलो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लद्दाख में चले फिल्म के 45 दिनों के लंबे शेड्यूल के दौरान सलमान ने बॉडी वेट वर्कआउट रूटीन को फॉलो किया, क्योंकि लद्दाख की उन दुर्गम लोकेशंस पर पूरा जिम सेटअप ले जाना नामुमकिन था. सलमान के इस फिटनेस रूटीन को पिछले कुछ सालों में उनका सबसे कठिन वर्कआउट माना जा रहा है.
‘बैटल ऑफ गलवान’ से कैसे ‘मातृभूमि’ बनी मूवी
इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे अब बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है. खबरों के अनुसार, पैच वर्क के कुछ शूट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन वीएफएक्स आदि के काम में थोड़ा वक्त लगने की वजह से फिल्म में कुछ देरी हुई है. पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हाल ही में डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया है कि दोनों ही नाम शुरुआत से रजिस्टर्ड करा लिए गए थे. लेकिन बाद में मेकर्स को लगा कि सिर्फ युद्ध की पृष्ठभूमि दिखाने वाले नाम के मुकाबले ‘मातृभूमि’ टाइटल फिल्म की कहानी के असली जज्बात को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शकों के सामने पेश करता है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



