Travis Head-Jessica Love Story: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड की वाइफ इन दिनों सुर्खियों में हैं. हेड की वाइफ जेसिका ने हाल ही में खुलासा किया था कि विराट कोहली के फैन ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनकी फैमिली को टारगेट करते हुए भद्दे कमेंट और धमकी दी. ये पूरा मामला तब सामने आया जब विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच आईपीएल मैच के दौरान बवाल हुआ था.
आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुआ विवाद लगातार सुर्खियों में है. आरसीबी और सनराइजर्स के बीच हुए मैच में विराट कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली के फैंस ने ट्रेविस हेड की वाइफ जेसिक को अपशब्द और धमकी भरे कमेंट किए. जेसिका का ये खुलासा हैरान करने वाला था. इसके कारण विराट के फैंस की खूब आलोचना भी हो रही है और एक नई बहस शुरू हो गई है कि फैंस को किसी खिलाड़ी की फैमिली को टारगेट नहीं करना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के कारण चर्चा में आईं ट्रेविस हेड की वाइफ के बारे में कुछ अहम बातें.
ट्रेविस हेड की पत्नी का नाम जेसिका है. उनका जन्म 20 अप्रैल 1999 को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर में हुआ था. जेसिका ने अपनी स्कूली शिक्षा एडिलेड से ही पूरी की और बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ वेल्स से सोशियोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने स्टाइलिश अंदाज और पारिवारिक तस्वीरों के कारण फैंस के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं. उन्हें ट्रेविस हेड के मैचों के दौरान स्टेडियम में उनका हौसला बढ़ाते हुए भी देखा जाता है.
ट्रेविस हेड के साथ शादी से पहले जेसिका मॉडलिंग करती थीं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कई जानी-मानी और टॉप मॉडलिंग एजेंसियों के साथ काम किया था. अपनी बेहतरीन पर्सनैलिटी और ग्लैमरस लुक की वजह से उन्होंने मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की. अलग-अलग ब्रांड्स के लिए किए गए उनके फोटोशूट आज भी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर काफी पसंद किए जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद जेसिका ने अपने करियर की दिशा बदली और वह एक बेहद सफल बिजनेसवुमन यानी एंटरप्रेन्योर हैं. जेसिका ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहरों जैसे सिडनी और कैनबरा में कई नामचीन रेस्टोरेंट्स की मालकिन हैं. उनका यह फूड बिजनेस काफी शानदार चल रहा है.
ट्रेविस हेड और जेसिका डेविस की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. यह दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे. दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी जब वे एडिलेड के नॉर्थ डाउनटाउन में ट्रिनिटी कॉलेज में साथ पढ़ते थे. लगभग 15 साल तक एक-दूसरे के बेहद करीबी और पक्के दोस्त बने रहने के बाद धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई.
लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस जोड़े ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया. मार्च 2021 में ट्रेविस और जेसिका ने आधिकारिक तौर पर सगाई कर ली. इसके दो साल बाद 15 अप्रैल 2023 को दोनों ने एडिलेड के एक खूबसूरत और ऐतिहासिक पब्लिक म्यूजियम कैरिक हिल में बेहद निजी और शानदार समारोह में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया.
शादी के बंधन में बंधने से पहले ही यह कपल माता-पिता बन चुका था. सितंबर 2022 में जेसिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने मिला पेज हेड रखा. शादी के बाद उनके घर एक बेटे का भी जन्म हुआ. पिछले कुछ समय में ट्रेविस हेड द्वारा भारतीय टीम के खिलाफ मैदान पर किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद, कुछ सिरफिरे ट्रोल्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर जेसिका को लेकर भद्दे कमेंट्स किए और अपशब्द कहे हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



