Image Slider

Last Updated:

CBSE Answer Sheet Controversy: CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षा में इस बार सिर्फ नंबरों को लेकर नहीं, बल्कि पूरी मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. कोई छात्र कह रहा है कि उसकी आंसरशीट के पन्ने गायब हैं.किसी को सही जवाब लिखने के बावजूद नंबर नहीं मिले तो कई छात्रों का दावा है कि उन्हें जो स्कैन कॉपी भेजी गई वह उनकी है ही नहीं. सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही शिकायतों ने CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) को विवादों के केंद्र में ला दिया है. अब छात्र और अभिभावक पूछ रहे हैं कि अगर आंसरशीट में ही इतनी गड़बड़ियां हैं, तो आखिर छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?

ख़बरें फटाफट

CBSE: कहीं पन्ने गायब, कहीं नंबर गायब…OSM सिस्टम पर फिर उठे बड़े सवालZoom

cbse board, cbse exam, cbse news, CBSE Answer Sheet Controversy: सीबीएसई आंसर शीट को लेकर बवाल.

CBSE Answer Sheet Controversy: सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद शुरू हुआ आंसरशीट विवाद अब और गहराता जा रहा है. पहले वेदांत और संजना जैसे छात्रों ने गलत आंसरशीट मिलने का आरोप लगाया था अब बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक स्कैन कॉपी में गड़बड़ियों को लेकर सोशल मीडिया पर खुलकर शिकायत कर रहे हैं. किसी की कॉपी से पन्ने गायब हैं, किसी को सही जवाब देने के बावजूद नंबर नहीं मिले तो कई छात्रों को पैसे देने के बाद भी आंसरशीट नहीं मिल पाई.इन शिकायतों ने सीबीएसई की ऑन स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्रों का कहना है कि 30-35 नंबर का फर्क सिर्फ अंक नहीं, बल्कि उनके पूरे करियर, कॉलेज एडमिशन और भविष्य पर असर डाल सकता है.

पन्ने गायब, नंबर गायब… छात्रों की बढ़ती शिकायतें

सीबीएसई की स्कैन कॉपी मिलने के बाद कई छात्र और अभिभावक हैरान रह गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार ऐसे पोस्ट सामने आ रहे हैं, जिनमें आंसरशीट में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं.सोशल मीडिया पर एक अभिभावक गीतू मोजो ने दावा किया कि उनकी बेटी को चार विषयों की स्कैन कॉपी मिली, लेकिन एक विषय की उत्तर पुस्तिका का 22वां पन्ना ही गायब था. उनका कहना है कि कई ऐसे जवाबों पर भी नंबर नहीं दिए गए जो आधिकारिक उत्तर कुंजी से पूरी तरह मेल खाते हैं.
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर 30-35 अंकों का अंतर आ जाए, तो इसका सीधा असर छात्र के कॉलेज एडमिशन और करियर पर पड़ सकता है.

सही जवाब पर भी जीरो नंबर का आरोप

लाइव हिन्‍दुस्‍तान में छपी रिपोर्ट में कहा गया है कि अनुराधा तिवारी नाम की एक यूजर ने सीबीएसई की OSM प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिस्टम छात्रों का भविष्य खराब कर रहा है. उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया कि कई बहुविकल्पीय सवालों (MCQ) के सही जवाब देने के बावजूद छात्रों को शून्य अंक दिए गए.उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां स्टेप मार्किंग मिलनी चाहिए थी, वहां भी नंबर काट दिए गए.

पैसे जमा किए, फिर भी नहीं मिली आंसरशीट

कई छात्रों ने यह शिकायत भी की कि उन्होंने स्कैन कॉपी के लिए फीस जमा की, लेकिन अब तक उनकी उत्तर पुस्तिका उपलब्ध नहीं कराई गई.अभिभावक अक्षय गुप्ता का दावा है कि उन्होंने फिजिक्स की कॉपी के लिए आवेदन और भुगतान दोनों किया था, लेकिन पोर्टल पर कॉपी दिखाई ही नहीं दे रही है. बाकी विषयों की कॉपियां मिल गईं, लेकिन फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका अब तक उपलब्ध नहीं हुई.छात्र अनिमेष घोष की ओर से दावा किया गया है कि उन्होंने 200 रुपये फीस जमा की, लेकिन अभी तक आंसरशीट नहीं मिली. उनका कहना है कि स्कैन कॉपी के बिना वह यह भी नहीं देख पा रहे कि मूल्यांकन सही हुआ या नहीं.इसी तरह भव्या सैनी ने भी कहा कि भुगतान करने के बावजूद उन्हें कॉपी नहीं मिली.

About the Author

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्‍यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्‍सेस स्‍टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||