Image Slider

अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey

Updated Tue, 26 May 2026 06:35 PM IST

Earthen structure of foundation of a school under construction in Ghaziabad collapsed two laborers died

मिट्टी की ढांग गिरने से दो श्रमिकों की मौत
– फोटो : अमर उजाला



गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सनसिटी में नेहरू वर्ल्ड स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार की दोपहर जेसीबी से नींव खोदने के दौरान काम कर रहे दो मजदूरों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसके नीचे दबने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज (35) और रामजीलाल (55) निवासी गांव कांसदा, थाना सिबरी नारायण जनपद जांजगीर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को मेडिकल परीक्षण को भेज दिए हैं। साथ ही परिजनों को सूचना दे दी गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||