Crop Data Update : पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि अल नीनो के प्रभाव और ईरान युद्ध की वजह से दुनिया में खाद्यान्न संकट आ सकता है. अब कृषि मंत्रालय ने अपने ताजा अनुमान में बताया है कि देश में इस साल अनाज का रिकॉर्ड उत्पादन होगा, जो अच्छा संकेत है.
कृषि मंत्रालय ने इस साल रिकॉर्ड अनाज उत्पादन का अनुमान लगाया है.
कृषि मंत्रालय ने बताया है कि देश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए नुकसान के बावजूद गेहूं का उत्पादन फसल सत्र 2025-26 के दौरान 2.29 फीसदी बढ़ने का अनुमान है. मंत्रालय ने कहा कि इस साल गेहूं का उत्पादन 12.06 करोड़ टन रहने का अनुमान है. यह अनुमान कृषि मंत्रालय के 2025-26 के मानसून की शुरुआत में लगाए गए 12.02 करोड़ टन उत्पादन के अनुमान के अनुरूप है. यह फसल सत्र 2024-25 में दर्ज 11.79 करोड़ टन गेहूं उत्पादन से अधिक है.
सरकार ने तीसरी बार जारी किया आंकड़ा
कृषि मंत्रालय ने जुलाई 2025 से जून 2026 सत्र के लिए प्रमुख कृषि फसलों का तीसरी बार अनुमान जारी किया है. मंत्रालय ने कहा कि इस बार गेहूं का उत्पादन 12.06 करोड़ टन होने का अनुमान है, जो एक साल पहले की तुलना में 27.12 लाख टन अधिक है. मंत्रालय का लगातार यह रुख रहा है कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से स्थानीय स्तर पर हुए नुकसान के बावजूद देश का गेहूं उत्पादन ‘स्थिर और मजबूत’ बना हुआ है.
कितना होगा कुल अनाज का उत्पादन
कृषि मंत्रालय का अनुमान है कि 2025-26 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन बढ़कर 37.65 करोड़ टन रह सकता है जबकि एक साल पहले यह 35.77 करोड़ टन रहा था. देश में अनाज उत्पादन के इन आंकड़ों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है. ईरान युद्ध और अल नीनो के प्रभाव के बीच पिछले दिनों आई एक संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया इन दोनों कारणों की वजह से दुनिया में भयंकर अनाज संकट आ सकता है. हालांकि, भारत में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ने के आंकड़ों ने देश को इन संकटों के बीच बड़ी राहत का संकेत दिया है.
किस फसल का कितना उत्पादन
कृषि मंत्रालय ने बताया कि इस साल चावल का उत्पादन 15.40 करोड़ टन, गेहूं 12.06 करोड़ टन और मक्का 55.0 करोड़ टन के साथ रिकॉर्ड स्तर पर हैं. इसके अलावा श्रीअन्न का उत्पादन 1.75 करोड़ लाख टन, तुअर दाल का 35.92 लाख टन, चने का 1.25 करोड़ टन और मसूर 17.62 लाख टन रहने का अनुमान है. इसी तरह, कुल तिलहन उत्पादन 4.30 करोड़ टन अनुमानित है. इसमें मूंगफली 1.30 करोड़ टन के साथ रिकॉर्ड स्तर पर है. इसके अलावा सोयाबीन 1.25 करोड़ टन है और रेपसीड व सरसों 1.37 करोड़ टन के साथ रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


