Image Slider

Last Updated:

Firozabad Bangle Market: सुहाग नगरी के नाम से मशहूर फिरोजाबाद अब सिर्फ पारंपरिक कांच की चूड़ियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर सोने जैसी चमकने वाली आर्टिफिशियल चूड़ियों और ज्वेलरी का भी एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है. लगातार बढ़ती महंगाई और सोने के आसमान छूते दामों के बीच बाजारों में आर्टिफिशियल चूड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ी है. अगर आप भी कम बजट में एक बेहद मुनाफेदार बिजनेस तलाश रहे हैं, तो मात्र 20,000 रुपये की छोटी सी पूंजी से इस काम को शुरू कर सकते हैं. कटरा बाजार के थोक व्यापारियों के अनुसार, थोड़ी सी सूझबूझ और लगन के साथ इस बिजनेस से कुछ ही महीनों में बेहतरीन कमाई की जा सकती है और आगे चलकर यह लाखों का टर्नओवर दे सकता है.

Firozabad Bangle Market: फिरोजाबाद शहर को कांच की नगरी के नाम से जाना जाता है. यहां की कांच ही नहीं, बल्कि सोने जैसी दिखने वाली चूड़ियों की भी भारी डिमांड रहती है. यह शहर आर्टिफिशियल ज्वेलरी का भी बड़ा हब बनता जा रहा है. आर्टिफिशियल चूड़ियों का बिजनेस यहां तेजी से बढ़ रहा है. सबसे अच्छी बात ये है कि इस बिजनेस को मात्र 20,000 रुपये की छोटी पूंजी से भी शुरू किया जा सकता है. कुछ ही महीनों में इस बिजनेस से अच्छी कमाई भी होने लगती है.

कटरा मार्केट में थोक रेट पर मिलती हैं सोने जैसी चूड़ियां, कम बजट में शुरू होगा ये बिजनेस
आर्टिफिशियल ज्वेलरी के मार्केट ‘कटरा बाजार’ में दुकान करने वाले व्यापारी निक्की वार्ष्णेय ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजाबाद की चूड़ियों की कई मार्केट प्रसिद्ध हैं, लेकिन कांच की चूड़ियों के अलावा यहाँ आर्टिफिशियल सोने वाली चूड़ियां भी मिलती हैं. इस बिजनेस को बेहद कम दामों में शुरू किया जा सकता है. इसके लिए सिर्फ 20 हजार रुपये की आवश्यकता है. इससे आप यहाँ से सोने जैसी दिखने वाली चूड़ियों को खरीदकर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं.

इन चूड़ियों का बिजनेस बहुत ही अच्छा बिजनेस है. सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे अब महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वेलरी की डिमांड ज्यादा कर रही हैं. इससे आपका बिजनेस बहुत ही अच्छा चलेगा और बड़ा मुनाफा होगा.

15 प्रतिशत तक होता है मुनाफा, एक साल में होने लगेगी लाखों की कमाई
दुकानदार ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति इन आर्टिफिशियल चूड़ियों का बिजनेस शुरू करता है, तो कुछ ही सालों में अच्छी इनकम कर सकता है. इन चूड़ियों से कम से कम 15 से 20 प्रतिशत तक की बचत होती है. इस मार्केट में कई डिजाइन की चूड़ियां मिलती हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इस बिजनेस को कम से कम एक साल तक अच्छे से देखभाल करके चलाना होगा, फिर इसके बाद इसमें बेहतरीन कमाई होगी. कुछ ही सालों में इससे लाखों की कमाई भी होने लगती है.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||