Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन चिंता का सबब बना हुआ है. पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि उनको अभी कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए. पहले किसी को कप्तानी करने के लिए तैयार कर लेना चाहिए फिर इस पर फैसला लेना सही होगा.
सूर्यकुमार यादव का विकल्प तैयार करने की पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दी सलाह
आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार का खराब प्रदर्शन भी उनके पक्ष में नहीं गया है. पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएसके प्रसाद का मानना है कि दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार को टीम में बनाए रखना चाहिए. उनकी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि “लीडरशिप कंटीन्यूटी” के लिए भी. पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रसाद ने कहा कि फिलहाल भारत के पास सूर्यकुमार की जगह लेने के लिए कोई तैयार कप्तान नहीं है.
प्रसाद ने क्रिकबज के कॉलम में लिखा. “सूर्यकुमार को कप्तान बनाए रखने की सबसे बड़ी वजह लीडरशिप कंटीन्यूटी है. इस समय भारत के पास कोई तैयार टी20 कप्तान नहीं है. बार-बार कप्तान बदलने से टीम की दिशा और कल्चर पर असर पड़ सकता है. भारत को स्थिरता, स्पष्टता और एक ट्रांजिशन प्लान चाहिए, न कि अस्थायी फॉर्म के आधार पर अचानक फैसले.”
प्रसाद ने कहा अब टीम मैनेजमेंट को अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करना शुरू कर देना चाहिए. “मेरी निजी राय है कि चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट को अब अगली पीढ़ी के टी20 लीडर्स को तैयार करना चाहिए. श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को भविष्य के टी20 कप्तान के रूप में डेवलप किया जा सकता है. अगले छह महीनों में इन खिलाड़ियों को अलग-अलग सीरीज और कंडीशंस में सूर्यकुमार यादव के डिप्टी लीडर बनाया जा सकता है. इससे भारत को बिना किसी अनावश्यक दबाव या अस्थिरता के लीडरशिप डेप्थ तैयार करने का मौका मिलेगा.”
जहां सूर्यकुमार की कप्तानी पर कोई सवाल नहीं है, वहीं उनकी बल्लेबाजी फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है. टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, जिसमें से 84 रन भारत के ओपनिंग मैच में यूएसए के खिलाफ आए थे. आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की तरह ही रहा, जहां उन्होंने 13 पारियों में 270 रन बनाए, स्ट्राइक रेट 147.54 रहा, लेकिन टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



